लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Eisha Singh Journey: ईशा सिंह ने याद किए संघर्ष के दिन, कहा- कठिन शुरुआत के बाद सब छोड़कर घर चली गई थी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर कुछ खास बातें शेयर कीं. इस दौरान उन्होंने उस मुश्किल वक्त को भी याद किया जब वो मानसिक रूप से काफी हताश हो गई थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को संभालते हुए आगे बढ़ती रहीं. साथ ही उन्होंने अपने सफर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए. वहीं अपनी आने वाली फिल्म ‘ऑब्सेस’ को लेकर भी ईशा सिंह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा.

ईशा सिंह ने याद किए मुश्किल दिन
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में नाम बनाना आसान नहीं है. किस्मत और मेहनत के दम पर काम तो मिल जाता है, लेकिन इंडस्ट्री की थका देने वाली भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी के कारण कई लोग यहां से दूरी बना लेते हैं. ऐसा ही कुछ एक्सपीरियंस एक्ट्रेस ईशा सिंह के साथ हुआ था.

ये भी पढ़ें: स्वीडिश फैन पर चढ़ा ‘धुरंधर’ का खुमार, ‘गहरा हुआ’ गाने पर बनाई रील, वायरल वीडियो देख मेकर्स ने की तारीफ

संघर्ष भरा था ईशा सिंह का शुरुआती सफर
एक्ट्रेस ईशा सिंह ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि उनका शुरुआती सफर बेहद मुश्किलों और चुनौतियों से भरा रहा था. एक्ट्रेस ने शुरुआती दिनों के संघर्ष को याद करते हुए बताया, ‘मेरा शुरुआती दौर यकीनन बहुत मुश्किलों भरा था. एक वक्त तो ऐसा भी था, जब परेशान होकर मैंने अपना पहला शो बीच में ही छोड़ दिया था और वापस अपने घर भोपाल चली गई थी, लेकिन मेरा मानना है कि भगवान ने मेरे लिए कुछ और ही सोच रखा था. उनकी कृपा और मेरी मेहनत की वजह से ही आज मैं इस मुकाम पर खड़ी हूं.’

इंडस्ट्री में मिला लोगों का साथ

हालांकि, ईशा ने ये भी स्पष्ट किया कि इंडस्ट्री में उन्हें लोगों का भी बहुत साथ मिला और कभी आउटसाइडर जैसा महसूस नहीं हुआ. उन्होंने बताया, ‘मुझे यहां पर बहुत अच्छे लोग मिले, जिन्होंने कभी यह एहसास होने नहीं दिया कि मैं बाहर से आई हूं. हां, शुरुआत में कुछ मुश्किलें आईं क्योंकि मैं बिल्कुल नई थी और काम सीख रही थी, लेकिन तब से लेकर अब तक मैंने एक लंबा सफर तय किया है. दर्शकों ने मुझे जो प्यार दिया उसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं.’

ट्रोलिंग पर क्या बोलीं ईशा सिंह

एक्ट्रेस ईशा सिंह कई म्यूजिक वीडियोज और रियलिटी शो बिग-बॉस में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उन्हें दर्शकों से प्यार मिला, तो कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. ट्रोलिंग को लेकर एक्ट्रेस का कहना है, ‘रियलिटी शोज आपको जनता के सामने एक खुली किताब की तरह रख देते हैं. लोग लगातार आपकी आलोचना करते हैं, लेकिन अब मैंने सीख लिया है कि इन नेगेटिव बातों का खुद पर असर न होने दूं. आज मैं मानसिक और इमोशनली दोनों ही स्तर पर पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी हूं.

नई फिल्म ‘ऑब्सेस’ पर है पूरा फोकस

जब आईएएनएस ने एक्ट्रेस ईशा सिंह से पूछा, ‘खबरें हैं कि आप अपने आने वाले किसी प्रोजेक्ट में एक ‘ऑटिस्टिक’ किरदार निभाती हुई नजर आ सकती हैं. आपको ऐसे सेंसिटिव टॉपिक्स की ओर क्या चीज खींचती है?

ये भी पढ़ें: साई पल्लवी से लेकर श्रीलीला तक, साउथ सिनेमा की इन अभिनेत्रियों के पास है डॉक्टरी की डिग्री

एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘यह एक बहुत ही खूबसूरत प्रोजेक्ट है और सही समय आने पर मैं इसके बारे में जरूर बात करूंगी, लेकिन अभी के लिए, मेरा पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपनी फिल्म ‘ऑब्सेस’ पर ही केंद्रित है. ये एक इमोशनल और बेहद प्रभावशाली फिल्म है और मैं चाहती हूं कि दर्शक इसे सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें.’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mehdi Hassan Birth Anniversary: शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत

‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये

570 करोड़ कमाने वाली ‘सैयारा’ को एक साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा का रीयूनियन, देखें फोटोज

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

‘मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं…’, ‘OMG 2’ कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

Leave a Comment