Creamy Suji Halwa Recipe: सूजी का हलवा ज्यादातर घरों में बनने वाली ऐसी मिठाई है, जिसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती. पूजा हो, त्योहार हो या फिर अचानक कुछ मीठा खाने का मन करे, सूजी का हलवा झटपट तैयार किया जा सकता है. अगर आपको हलवा थोड़ा ज्यादा सॉफ्ट और क्रीमी पसंद है, तो इसे पानी की जगह दूध डालकर बनाकर देखें. दूध से बने सूजी के हलवे का स्वाद थोड़ा रिच हो जाता है और इसका टेक्सचर भी काफी मुलायम बनता है.
क्रीमी सूजी का हलवा बनाने के लिए सामग्री
{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 कप सूजी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 कप दूध”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा से तीन-चौथाई कप चीनी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”3 से 4 बड़े चम्मच घी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”4 से 5 काजू”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”4 से 5 बादाम”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 बड़ा चम्मच किशमिश”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”जरूरत के अनुसार केसर (ऑप्शनल)”}

Creamy Suji Halwa Recipe: ऐसे तैयार करें क्रीमी सूजी का हलवा
{“type”:”howToStep”,”text”:”
सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही गैस पर रखें और उसमें घी डालकर गर्म करें. अब इसमें सूजी डालें और धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. सूजी को जल्दी भूनने के लिए तेज आंच न रखें, वरना नीचे से जल सकती है.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
जब सूजी का रंग हल्का सुनहरा होने लगे और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझें कि यह भुन चुकी है. अच्छी तरह भुनी सूजी ही हलवे को स्वाद और सही टेक्सचर देती है.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
अब गैस की आंच धीमी कर दें और धीरे-धीरे दूध डालें. दूध डालते समय सूजी को लगातार चलाते रहें. ऐसा करने से इसमें गांठें बनने की संभावना कम रहती है.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
दूध डालने के बाद मिश्रण को कुछ देर पकने दें. सूजी धीरे-धीरे दूध सोखने लगेगी और हलवा गाढ़ा होने लगेगा. अगर हलवा बहुत ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो, तो थोड़ा गर्म दूध मिलाया जा सकता है.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
जब सूजी दूध को अच्छी तरह सोख ले, तब इसमें चीनी डालें. चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा पतला हो जाएगा, इसलिए इसे लगातार चलाते हुए कुछ मिनट और पकाएं.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
इसमें अब कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डाल दें. चाहें तो इस स्टेज पर थोड़ा केसर भी डाल सकती हैं. आखिर में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें.
“}

कितनी देर पकाना है?
हलवे (Creamy Suji Halwa Recipe) को तब तक पकाएं, जब तक यह कड़ाही के किनारे छोड़ने न लगे और इसकी कंसिस्टेंसी आपको पसंद आने लगे. ध्यान रखें कि ठंडा होने के बाद हलवा थोड़ा और गाढ़ा हो जाता है. इसलिए गैस बंद करने से पहले इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें.
ऐसे सर्व करें क्रीमी सूजी का हलवा
गैस बंद करने के बाद हलवे को एक-दो मिनट ढककर रख दें. फिर इसे कटोरी में निकालकर ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें. दूध और घी की वजह से इसका स्वाद सामान्य सूजी के हलवे से थोड़ा ज्यादा क्रीमी और रिच लगता है.
अगर आप चाहें तो इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, लेकिन गुड़ डालने से पहले गैस धीमी कर लें, ताकि दूध फटने का खतरा कम रहे.
यह भी पढ़ें: बाहर से कुरकुरी, अंदर से मसालेदार, इस आसान तरीके से बनाएं परफेक्ट लिट्ठी
The post सूजी का हलवा बनेगा और भी क्रीमी और स्वादिष्ट, अपनाएं यह खास आसान रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.


