लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Conflict:होर्मुज में जहाज पर ईरान के हमले के बाद एक भारतीय लापता, 10 को बचाया गया; Mea ने क्या कहा? – Indian Missing, Several Rescued After Iran Attacks Ship In Strait Of Hormuz

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान तट के नजदीक साइप्रस के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर ईरान के हमले के बाद एक भारतीय नागरिक लापता हो गया है। हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिससे चालक दल के सदस्यों को जहाज छोड़ना पड़ा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से अब तक 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने कहा, हम आज ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की सूचना है। ओमान में स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और खोज एवं बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल कर रहा है। इस सहयोग के लिए हम ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में पढ़ रहे 58 हजार से ज्यादा विदेशी छात्र: कौन सा राज्य बना पहली पसंद; कितनी बढ़ी संख्या?

मंत्रालय ने आगे कहा, इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंता का विषय हैं। हम एक बार फिर तनाव तुरंत कम करने और बातचीत के जरिये समाधान निकालने की अपील करते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके। वाणिज्यिक जहाजों और आम नागरिकों से जुड़े ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जम्मू:कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ पकड़ा गया कबूतर, पड़ताल में जुटीं जांच एजेंसियां – Pigeon Caught In Kathua With A Ring Bearing A Pakistani Mobile Number

कौशांबी धमाका:पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू हादसे से दुखी, पीड़ित परिजनों से संवेदना; आर्थिक मदद का एलान – Pm Modi Expresses Grief Over Loss Of Lives In Firecracker Factory Explosion In Up

क्या लियोनल मेसी ने विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद ही लिख दिया था संन्यास का खत, फिर क्यों दुनिया से छिपाकर रखा? – Argentina’s Star Footballer Lionel Messi Full Statement Retires From International Football

नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म:आरोपी की मां ने कहा- मेरा बेटा निर्दोष, उसे फंसाया गया; ‘उन लोगों’ की तरफ किया इशारा – Noida-delhi Misdeed Case: Mother Says My Son Is Innocent, He Has Been Framed

यूपी:राहुल गांधी पर हुई Fir भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा की दलित विरोधी सोच के चलते हुआ ये एक्शन – Up: Akhilesh Yadav Furious Over Fir Filed Against Rahul Gandhi, Says Action Taken Due To Anti-dalit Thinking

केपीएससी भर्ती विवाद:’सबूत मिले तो राजनीति छोड़ दूंगा’; कुमारस्वामी के आरोपों पर क्या बोले प्रियांक खरगे? – Karnataka Minister Priyank Kharge Offers To Quit Politics If Role In Kpsc ‘irregularities’ Proved

Leave a Comment