लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वैक्सिंग के बाद बंप्स और जलन से हैं परेशान? जानें आसान स्किन केयर टिप्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Waxing Aftercare: वैक्सिंग के बाद त्वचा कुछ समय के लिए मुलायम और साफ नजर आती है, लेकिन कई लोगों को इसके बाद छोटे-छोटे लाल दाने, बंप्स या जलन की समस्या हो जाती है. खासकर संवेदनशील त्वचा वालों को वैक्सिंग के बाद ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत होती है. कुछ आसान उपायों से इस परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है.

वैक्सिंग के बाद बंप्स क्यों निकलते हैं?

वैक्सिंग के दौरान बालों को जड़ से हटाया जाता है. इस प्रक्रिया में त्वचा और बालों के रोमछिद्रों पर थोड़ी जलन या लालिमा हो सकती है. इसके अलावा पसीना, घर्षण या वैक्सिंग के तुरंत बाद त्वचा पर कुछ प्रोडक्ट लगाने से भी परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए वैक्सिंग के बाद स्किन को थोड़ा आराम देना जरूरी है.

एलोवेरा से मिल सकती है ठंडक

वैक्सिंग के बाद अगर त्वचा पर हल्की जलन या लालिमा है, तो एलोवेरा जेल ठंडक देने में मदद कर सकता है. इसके लिए साफ त्वचा पर थोड़ा सा सादा और बिना खुशबू वाला एलोवेरा जेल लगाया जा सकता है. पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर इसे लगाकर देखना बेहतर है, खासकर अगर आपकी स्किन संवेदनशील है.

एलोवेरा जेल को ठंडा करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन इसे बर्फ की तरह सीधे त्वचा पर रगड़ने से बचें. अगर ठंडक देने के लिए आइस क्यूब इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे हमेशा मुलायम कपड़े में लपेटकर थोड़ी देर के लिए लगाएं.

वैक्सिंग के बाद इन बातों का रखें ध्यान

वैक्सिंग के तुरंत बाद त्वचा को ज्यादा गर्मी से बचाएं. बहुत गर्म पानी से नहाने, स्टीम लेने और तेज धूप में जाने से कुछ लोगों में जलन बढ़ सकती है. इसके अलावा उस जगह पर परफ्यूम, तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट या कठोर स्क्रब लगाने से भी बचें.

वैक्सिंग के बाद बहुत टाइट कपड़े पहनने के बजाय ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना बेहतर रहता है. इससे त्वचा पर घर्षण कम होगा.

कब डॉक्टर से लें सलाह?

अगर बंप्स के साथ ज्यादा दर्द, पस, तेज सूजन हो रही है या समस्या कई दिनों तक ठीक नहीं होती, तो घरेलू उपाय करने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: खाना खाते ही फूल जाता है पेट? इन 4 आदतों की वजह से हो सकती है ब्लोटिंग

The post वैक्सिंग के बाद बंप्स और जलन से हैं परेशान? जानें आसान स्किन केयर टिप्स appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment