लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खाना खाते ही फूल जाता है पेट? इन 4 आदतों की वजह से हो सकती है ब्लोटिंग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Bloating Causes: सुबह उठते ही पेट भारी लगना, दिन बढ़ने के साथ पेट फूलना या खाना खाने के बाद असहज महसूस होना आजकल कई लोगों की परेशानी बन गया है. इसे आमतौर पर ब्लोटिंग कहा जाता है. पेट फूलने के पीछे गैस एक वजह हो सकती है, लेकिन हर बार सिर्फ गैस ही इसका कारण नहीं होती. खाने का तरीका, फाइबर की मात्रा और कब्ज जैसी समस्याएं भी ब्लोटिंग बढ़ा सकती हैं. इस बारे में डाइटिशियन मोनिका दीक्षित से बातचीत में ब्लोटिंग की कुछ आम वजहों के बारे में जानकारी मिली.

दिनभर ब्लोटिंग क्यों महसूस होती है?

अगर आपका पेट अक्सर फूला हुआ रहता है, तो अपनी रोजाना की कुछ आदतों पर ध्यान देना जरूरी है. कई बार छोटी-छोटी गलतियां भी पाचन को प्रभावित कर सकती हैं.

1. पूरे दिन कुछ न कुछ खाते रहना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे लंबे समय तक एक साथ खाना खाने के बजाय दिनभर थोड़ा-थोड़ा खाते रहते हैं. बीच-बीच में स्नैक्स, चाय या दूसरी चीजें लेते रहने से पाचन तंत्र को लगातार काम करना पड़ता है. ऐसे में कुछ लोगों को पेट में भारीपन और ब्लोटिंग महसूस हो सकती है. इसलिए हर थोड़ी देर में कुछ खाने की आदत से बचना बेहतर है.

2. अचानक बढ़ा देना फाइबर

फाइबर सेहत और पाचन के लिए जरूरी है, लेकिन अगर आप अचानक अपनी डाइट में बहुत ज्यादा फाइबर शामिल कर लेते हैं, तो पेट को इसे संभालने में परेशानी हो सकती है. ज्यादा सलाद, दाल, बीज या दूसरी फाइबर वाली चीजें एक साथ शुरू करने से कुछ लोगों में गैस और पेट फूलने की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए फाइबर की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं और पर्याप्त पानी भी पिएं.

3. जल्दी-जल्दी खाना

खाना बहुत तेजी से खाने या उसे ठीक से न चबाने की आदत भी पेट की परेशानी बढ़ा सकती है. जल्दी खाने के दौरान मुंह से ज्यादा हवा अंदर जा सकती है, जिससे कुछ लोगों को गैस और ब्लोटिंग महसूस होती है. इसलिए भोजन को आराम से खाएं और अच्छी तरह चबाकर निगलें. खाते समय बहुत ज्यादा बातें करने या जल्दी-जल्दी पानी पीने से भी बचें.

4. कब्ज की समस्या

अगर कई दिनों तक पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो पेट में भारीपन और फूलने की समस्या हो सकती है. कब्ज के दौरान मल आंतों में रुका रहने से असहजता और गैस की शिकायत बढ़ सकती है. ऐसे में पानी पीने, रोजाना हल्की शारीरिक गतिविधि करने और संतुलित डाइट लेने पर ध्यान दें.

कब डॉक्टर से सलाह लें?

कभी-कभार ब्लोटिंग होना आम हो सकता है, लेकिन अगर पेट फूलने की समस्या लगातार बनी रहती है या इसके साथ तेज पेट दर्द, उल्टी, खून आना, अचानक वजन कम होना या मल त्याग में लगातार बदलाव जैसी परेशानी हो, तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: केला सुबह खाएं या शाम को? जानिए किस समय खाना रहेगा बेहतर

The post खाना खाते ही फूल जाता है पेट? इन 4 आदतों की वजह से हो सकती है ब्लोटिंग appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment