लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mp:उमरिया के शनि धाम के पास मौत बनकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार लोगों की दर्दनाक मौत; 41 लोग हुए घायल – Mp: Tractor-trolley Overturns Near Shani Dham In Umaria, Claiming Four Lives; 41 Injured

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उमरिया से लगे अनुपपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुष्पराजगढ़ ब्लॉक के गिंजरी गांव स्थित शनि मंदिर के पास श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 41 लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पड़मनिया और आसपास के करीब 50 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बिजौरा में आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। यात्रा के दौरान अनूपपुर सीमा से लगे तिवनी गांव स्थित सनी धाम के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

हादसा इतना भयावह था कि ट्रॉली में बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही पाली एसडीएम, पुलिस प्रशासन और राजस्व अमला मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

पढ़ें: दमोह में करंट से तीन मोरों की मौत, गांव में मचा हड़कंप; वन विभाग की जांच में नया खुलासा

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घायलों को एम्बुलेंस और अन्य निजी वाहनों की सहायता से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे में जिन ग्रामीणों की मौत हुई है, उनमें घनश्याम गोड़ निवासी पड़मनिया, सहबल बैगा निवासी गिंजरी, वीर सिंह पिता माधव सिंह निवासी गिंजरी तथा भूपति सिंह पिता भगीरथ सिंह निवासी पड़वानिया शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांवों में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या बोले ग्रामीण?

वहीं इस हादसे ने पाली अस्पताल की बदहाली की भी पोल खोल दी। बड़ी संख्या में घायल पहुंचने के बाद अस्पताल में पर्याप्त स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं थे। कई घायलों को जमीन पर लिटाकर इलाज करना पड़ा। अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल दिखाई दिया। गंभीर हादसे के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आने से लोगों में नाराजगी भी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होते तो घायलों को ज्यादा राहत मिल सकती थी। हादसे के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bollywood Should Learn Punctuality From South Says Kajal Aggarwal Speak About Salman Khan – Entertainment News: Amar Ujala

हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर:किस एयरलाइन की उड़ान समय पर, कौन सबसे ज्यादा लेट? जानें किसके रिकॉर्ड बेहतर – Best And Worst Airlines For On-time Performance In India Dgca June 2026 Report

Ind Vs Ban:क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी भारतीय टीम? पड़ोसी देश को भारत से क्रिकेट संबंध सुधरने का भरोसा – Ind Vs Ban: Bangladesh Banks On Sports Diplomacy To Revive Cricket Ties With India Know All Details

Ngt:अवैध रेत खनन पर एनजीटी का सख्त रुख, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नियामक ढांचा बनाने का निर्देश – Ngt-directs-states-to-create-framework-to-curb-illegal-sand-mining-ai-satellite-monitoring

Ind Vs Zim:जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को रोमांचक सीरीज की उम्मीद, भारत को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान – Zimbabwe Captain Sikandar Raza Rejected The Notion That India Are Favourites For The T20i Series

Air Traffic:घरेलू हवाई यातायात में जून में 12 फीसदी की गिरावट, यात्री संख्या 1.35 करोड़ रुपये हुई – Domestic Air Traffic Dips 12% In June, Passenger Count At 1.35 Crore

Leave a Comment