लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सोने की जितिया खरीदने का है प्लान? इन खूबसूरत डिजाइनों पर ठहर जाएगी नजर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Jitiya Gold Pendant Design: जितिया के त्योहार पर महिलाएं अपनी परंपरा और श्रृंगार दोनों का खास ध्यान रखती हैं. इस मौके पर सोने की जितिया पहनने का भी खास महत्व माना जाता है. आजकल बाजार में पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ हल्के और मॉडर्न डिजाइन भी मिल जाते हैं. अगर आप इस जितिया पर नया डिजाइन लेने की सोच रही हैं, तो इन पैटर्न पर नजर डाल सकती हैं.

पारंपरिक गोल जितिया

Image

गोल आकार की जितिया सबसे क्लासिक डिजाइनों में शामिल है. इसमें छोटे-छोटे नक्काशीदार पैटर्न या बारीक डिजाइन बने होते हैं. यह डिजाइन पारंपरिक साड़ी और सिंपल ज्वेलरी के साथ खूब जंचता है.

फूल-पत्ती वाली जितिया

Image

अगर आपको थोड़ा खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन पसंद है तो फूल-पत्ती वाला पैटर्न चुन सकती हैं. इसमें सोने पर फूल, पत्तियों और बेल जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं. यह डिजाइन देखने में नाजुक और पहनने में बेहद सुंदर लगता है.

हल्की और सिंपल जितिया

Image

रोजाना या लंबे समय तक पहनने के लिए बहुत भारी डिजाइन जरूरी नहीं है. हल्के वजन वाली जितिया में छोटे मोती, गोल आकार या बारीक नक्काशी वाला डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है. यह पारंपरिक भी लगता है और ज्यादा भारी भी नहीं दिखता.

पेंडेंट स्टाइल जितिया

Image

जो महिलाएं पारंपरिक डिजाइन के साथ थोड़ा नया अंदाज चाहती हैं, उनके लिए पेंडेंट स्टाइल जितिया एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे साधारण चेन या पारंपरिक धागे के साथ पहना जा सकता है.

The post सोने की जितिया खरीदने का है प्लान? इन खूबसूरत डिजाइनों पर ठहर जाएगी नजर appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment