
Old Bedsheet Reuse Ideas: अक्सर ऐसा होता है कि जो पुरानी चादरें होती हैं, वे अलमारी में या फिर कमरे के किसी कोने में यूं ही पड़ी रह जाती हैं. जब भी चादर का रंग थोड़ा भी फीका पड़ जाता है या फिर कपड़ा थोड़ा सा भी घिस जाता है, तो हम उसे बेकार समझ लेते हैं और फिर उसे या तो फेंक देते हैं या फिर घर में पोछा लगाने के काम में ले आते हैं. अगर आप भी पुरानी चादरों को बेकार समझकर ऐसा ही करते हैं, तो आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद दोबारा कभी भी ऐसा करने की गलती नहीं करेंगे.
आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से इन पुरानी और बेकार लगने वाली चादरों का इस्तेमाल अपने घर को सजाने के लिए कर सकते हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे, तो आपको यह समझ में आएगा कि किस तरह से आप थोड़ी सी समझदारी, क्रिएटिविटी और हल्की-फुल्की स्टिचिंग करके इन पुरानी चादरों से ही घर के लिए कुछ बहुत ही प्यारी और काम की चीजें तैयार कर सकते हैं. सबसे बेस्ट बात यह है कि इससे आपके काफी पैसे तो बचेंगे ही, साथ ही बेकार लगने वाली चादरों का भी सही तरीके से इस्तेमाल हो जाएगा.
सोफे के लिए सुंदर कुशन कवर्स
अगर आप अपने पुराने सोफे का लुक बदलने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका ज्यादा पैसे खर्च करने का मन नहीं है, तो इसका सबसे आसान तरीका है उसके कुशन के कवर्स को बदल देना. इस काम के लिए पुरानी चादरों को सबसे बेस्ट माना जाता है. खासकर तब, जब आपकी इस पुरानी चादर पर कोई सुंदर सा फूल या फिर अच्छा सा डिजाइन बना हुआ हो, तो उससे बने कवर्स देखने में और भी ज्यादा प्यारे लगने लगते हैं. पुरानी चादरों से कुशन कवर बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपने कुशन का नाप लें और चादर से थोड़ा सा ज्यादा कपड़ा छोड़कर काट लें. अगर आपके पास सिलाई मशीन है, तो आप इसे 5 मिनट में सिल सकते हैं. अगर मशीन नहीं है, तो सुई-धागे से हाथ से भी सिल सकते हैं. आप चाहें तो इसमें पीछे की तरफ बटन लगा सकते हैं, ताकि कपड़ा गंदा होने पर आप इसे आसानी से धो सकें.
ये भी पढ़ें: कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर की बालकनी में ही बना लें खूबसूरत कॉफी कॉर्नर, कम खर्च में ऐसे बदलें पूरा लुक

टेबल के लिए कपड़ा या रनर
जब आप घर की डायनिंग टेबल या फिर कमरे के बीचो-बीच रखी सेंटर टेबल पर सुंदर सा कपड़ा बिछा देते हैं, तो आपका पूरा कमरा ही चमक उठता है. अगर आपकी इस पुरानी कॉटन की चादर पर कोई अच्छा डिजाइन बना हुआ है, तो आप उसे काटकर एक बेहतरीन टेबल क्लॉथ भी बना सकते हैं. अगर आपके पास पूरी टेबल को ढकने जितना कपड़ा नहीं बचा हुआ है, तो आप इस कपड़े से एक लंबा सा 'टेबल रनर' भी आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले चादर की एक लंबी पट्टी काटें और उसके किनारों को मोड़कर सिल लें. इसे और भी सुंदर बनाने के लिए आप इसके किनारों पर कोई भी सस्ती लेस या लटकन लगा सकते हैं. इसे टेबल पर बिछाने के बाद कोई कह ही नहीं पाएगा कि यह पुरानी चादर से बना है.
खिड़की और दरवाजे के पर्दे
जो पुरानी चादरें होती हैं, वे साइज में अच्छी-खासी बड़ी होती हैं; इसलिए आप अगर चाहें तो उनसे काफी आसानी से पर्दे भी बना सकते हैं. बच्चों के कमरों, बालकनी या फिर घर की खिड़कियों के लिए आप इन चादरों से बहुत ही सुंदर और अट्रैक्टिव दिखने वाले पर्दे तैयार कर सकते हैं. कॉटन की चादरों से बने पर्दों से धूप छनकर कमरे के अंदर आती है, जिससे कमरे के अंदर बहुत ही अच्छी रोशनी बनी रहती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले चादर को अपनी खिड़की की लंबाई के हिसाब से काट लें और फिर ऊपर के हिस्से को थोड़ा सा मोड़कर अच्छे से सिल लें. ऐसा करने से उसमें पर्दा टांगने वाला पाइप आसानी से चला जाएगा. अगर आपके पास दो अलग-अलग रंग की पुरानी चादरें हैं, तो आप इन दोनों को मिलाकर मिक्स-एंड-मैच स्टाइल का पर्दा भी तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: छोटा हो या बड़ा, इन आसान तरीकों से सजाएं अपने घर का मंदिर, कम खर्च में मिलेगा भव्य और सुकून भरा लुक
सोफे के लिए स्टाइलिश थ्रो
आजकल सोफे के ऊपर एक सुंदर और स्टाइलिश कपड़ा बिछाकर रखने का ट्रेंड चला हुआ है. इसे 'सोफा थ्रो' भी कहा जाता है. अगर आप बाजार से इन्हें खरीदने जाते हैं, तो ये आपको काफी महंगे मिलते हैं, लेकिन अगर आप पैसे खर्च करने से बचना चाहते हैं, तो इसे अपनी पुरानी प्रिंटेड चादर से बिल्कुल फ्री में बना सकते हैं. सबसे बेस्ट बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है. इसके लिए बस चादर को सोफे के एक कोने पर स्टाइल से बिछा दें. अगर चादर के साइड्स खराब हो गए हैं, तो उन्हें काटकर बराबर कर लें और चारों तरफ धागों से झालर जैसी डिजाइन बना दें. इतना करते ही आपके सोफे को बिल्कुल नया और मॉडर्न लुक मिल जाएगा.
दीवारों के लिए सुंदर वॉल हैंगिंग
अगर आपकी इस पुरानी चादर पर कोई बहुत ही यूनिक या फिर सुंदर डिजाइन बना हुआ है, तो आप उसे दीवार पर सजाने के लिए भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि पूरी चादर ही अच्छी हो, सिर्फ उसके किसी एक हिस्से का सुंदर होना ही काफी है. सबसे पहले चादर के उस हिस्से को काट लें, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है. इसके बाद एक पुराना फोटो फ्रेम लें और उस कपड़े को फ्रेम के अंदर अच्छे से सेट कर दें. अगर आपके पास फ्रेम नहीं है, तो कपड़े के ऊपर और नीचे लकड़ी की पतली सी छड़ी बांधकर भी आप उसे दीवार पर आसानी से टांग सकते हैं.
ये भी पढ़ें: टीवी के पीछे की दीवार को दें शानदार मेकओवर, इन 6 ट्रिक्स से बिना ज्यादा खर्च के मिलेगा क्लासी और लग्जरी लुक
The post पुरानी चादर को बेकार समझने की न करें गलती, घर के लिए बना सकते हैं ये 5 खूबसूरत डेकोर आइटम appeared first on Prabhat Khabar.

