
Toxic Relationship: रिलेशनशिप टॉक्सिक तब हो जाता है, जब आप खुद को मेंटली और ईमोशनली लगातार अपमानित, दुखी और इनसिक्योर महसूस करते हैं. ऐसे रिश्ते में प्यार से ज्यादा आपको तनाव महसूस होगा. स्थिति तब और खराब हो जाती है, जब आपका पार्टनर आप पर शक करने लगे या आपको कंट्रोल करने की कोशिश करे. टॉक्सिक रिलेशनशिप को कैसे पहचानें और इससे कैसे बाहर आएं, आइए जानते हैं.
दोस्तों और परिवार से दूर करना भी संकेत
अगर आपका पार्टनर आपकी मूवमेंट्स पर नजर रख रहा है और आपको दोस्तों और परिवार से अलग कर रहा है, तो यह टॉक्सिक रिलेशनशिप का संकेत हो सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप इसे लेकर एक बार बातचीत जरूर करें.
अपनी बातों और याददाश्त पर शक होने लगे तो…
यदि आपकी बातों को हमेशा गलत साबित किया जा रहा है और आप अपनी समझ और याददाश्त पर शक करने लगे हैं, तो आपको जरूर सोचने की जरूरत है कि क्या आपको इस रिश्ते में आजादी है या नहीं. साथ ही यह भी सोचें कि क्या आपको ऐसे रिश्ते की जरूरत है, जिसमें आपकी सही बातों को गलत साबित कर दिया जाए और आप कुछ न कह सकें. यह आपकी मानसिक स्थिति के लिए कतई ठीक नहीं है.
रिश्ते में डर और तनाव महसूस होना
पार्टनर के साथ रहने पर अगर आपको डर लगता है और आप तनाव में रहते हैं, तो आपको यह सोचना चाहिए कि जिस रिश्ते में आपको सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है, क्या आपको उस रिश्ते को आगे बढ़ाने की जरूरत है. अगर आपका उत्तर ना है, तो आपको इस बारे में निर्णय लेना चाहिए. साथ ही अगर किसी भी बात के लिए अगर आपस में झगड़ा हो जाता है और आपका पार्टनर उसकी गलती होने के बावजूद आपको ब्लेम करता है, तो यह भी टॉक्सिक रिलेशनशिप की पहचान हो सकती है.
अपनी सीमाएं तय करें
अगर आप टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर आना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक बात मान लें कि यह रिलेशनशिप आपके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है. सबसे पहले बाउंड्रीज तय कर लें. अपनी बात साफ तौर पर कहें. बता दें कि जो व्यवहार आपके साथ किया जा रहा है, वह एक्सेप्टेबल नहीं है.
भरोसेमंद लोगों से बात करें
अपने भरोसेमंद दोस्त या परिवार के किसी व्यक्ति से बात करें. अगर इसके बाद भी आपको मानसिक रूप से ठीक महसूस नहीं हो रहा है, तो काउंसलर के पास जाएं और खुलकर बात करें. अगर संभव हो, तो उस व्यक्ति से धीरे-धीरे अपने सारे संपर्क खत्म कर दें, ताकि आप खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें.
यह भी पढ़ें: आपसे बात करने के बहाने ढूंढती है स्कूल वाली दोस्त? इन इशारों को न करें नजरअंदाज
The post कहीं आप भी तो नहीं हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप में? इन 5 संकेतों से ऐसे पहचानें appeared first on Prabhat Khabar.


