लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bank Holidays Next Week: कल सोमवार को बैंक खुला रहेगा या बंद? जानें 15-21 जून के बीच RBI की छुट्टियों की लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Bank Holidays Next Week: कल यानी कि 15 जून से एक नया हफ्ता शुरू हो रहा है. ऐसे में अगर आपको 15-21 जून के बीच कैश जमा करने, KYC डॉक्यूमेंट जमा करने, चेक क्लियर करने, पासबुक अपडेट करने या बैंक लॉकर का इस्तेमाल करने के लिए बैंक जाना है, तो यह खबर आपके लिए है.

बता दें कि इस हफ्ते अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और वीकेंड के चलते बैंक 3 दिन बंद रहने वाले हैं. चूंकि यह महीने का तीसरा हफ्ता है इसलिए शनिवार (20 जून) को बैंक खुले रहेंगे. आइए देखते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की लिस्ट के हिसाब से अगले हफ्ते किस-किस दिन बैंक की छुट्टियां हैं?

15 जून (सोमवार)- राजा संक्राति और YMA डे के तौके पर ओडिशा और मिजोरम में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. बाकी पूरे देश में सामान्य रूप से कामकाज होगा. 

17 जून (बुधवार)- महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में केवल हरियाणा राज्य में बैंक बंद रहेंगे. 

18 जून (गुरुवार)- श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के कारण विशेष रूप से पंजाब में बैंक बंद रहेंगे. 

21 जून (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के चलते देश भर में सभी बैंक बंद रहेंगे. 

जून में बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट

  • 15 जून (सोमवार)- आइजोल में ‘यंग मिजो एसोसिएशन डे’ और ओडिशा में ‘राजा संक्रांति’ के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 17 जून (बुधवार)- हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ‘महाराणा प्रताप जयंती’ के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 जून (गुरुवार)- पंजाब में ‘श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस’ पर छुट्टी रहेगी.
  • 25 जून (गुरुवार)- विजयवाड़ा में ‘मुहर्रम’ की छुट्टी रहेगी.
  • 26 जून (शुक्रवार)- अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर में ‘मुहर्रम/आशूरा’ के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 29 जून (सोमवार)- शिमला में ‘संत गुरु कबीर जयंती’ के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 30 जून (मंगलवार)- आइजोल में ‘रेमना नी’ (Remna Ni) के कारण छुट्टी रहेगी

जून 2026 में वीकेंड पर बैंक की छुट्टियां

13 जून – दूसरा शनिवार

27 जून – चौथा शनिवार

रविवार- 7, 14, 21 और 28 जून

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

छुट्टियों के मौके पर बैंक की शाखाएं बंद होने पर भी ग्राहक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कई तरह की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स, UPI ट्रांजैक्शन, ATM सेवाएं और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर जैसी सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती हैं.

ये भी पढ़ें:

HDFC के बाद अब इन बैंकों ने भी बढ़ा दीं ब्याज दरें, अब लोन पर ज्यादा भरनी होगी EMI

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment