लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ipl 2027:वैभव सूर्यवंशी का साथ छोड़ेगा यह धाकड़ बल्लेबाज? हार्दिक पांड्या से ट्रेड की चल रही बात, जानें मामला – Mumbai Indians, Rajasthan Royals In Talks For Trade Involving Hardik Pandya And Yashasvi Jaiswal: Report Ipl

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2027 को शुरु होने में अभी पूरे एक साल बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही टीमों बदलाव की सुगबुगाहट चल पड़ी है। सबसे ज्यादा सुर्खियों में मुंबई इंडियंस की टीम है, जो एक नए सिरे से टीम को तैयार करने में जुटी हुई है। मुंबई की टीम अब पुराने खिलाड़ियों की जगह नए खिलाड़ियों पर भरोसा जताने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में उसने अन्य फ्रेंचाइजियों से ट्रेड को लेकर बातचीत भी शुरू कर दी है। मुंबई इंडियंस की नजर बदलाव पर है और फिलहाल उसके निशाने पर सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल हैं।




Mumbai Indians, Rajasthan Royals In Talks For Trade Involving Hardik Pandya and Yashasvi Jaiswal: Report IPL

हार्दिक पांड्या
– फोटो : PTI


हार्दिक को ट्रेड करेगी मुंबई?

दरअसल, रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने पर विचार कर रही है। हार्दिक ने भी खुलकर इजहार कर दिया है कि वह अगला सीजन मुंबई की फ्रेंचाइजी में नहीं बिताना चाहते। यह बात सामने आई थी कि वह फ्रेंचाइजी और पुराने खिलाड़ियों के साथ नहीं देने से खुश नहीं हैं और फ्रेंचाइजी छोड़ने का पूरा विचार कर लिया है। ऐसे में मुंबई ने उनके ट्रेड के लिए राजस्थान रॉयल्स से बातचीत शुरू की है। राजस्थान ने भी हार्दिक को साइन करने में दिलचस्पी दिखाई है। इसके लिए राजस्थान यशस्वी को ट्रे़ड करने पर विचार कर रहा है।


Mumbai Indians, Rajasthan Royals In Talks For Trade Involving Hardik Pandya and Yashasvi Jaiswal: Report IPL

यशस्वी जायसवाल
– फोटो : ANI


ट्रेड की अटकलों का बाजार क्यों गरमाया?

 

  • राजस्थान ने जब 2025 में संजू सैमसन के चोटिल होने पर और उनकी गैरमौजूदगी में रियान पराग को अस्थाई कप्तान बनाया था, तब भी यशस्वी नाराज दिखे थे और तब भी उनके फ्रेंचाइजी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
  • हालांकि, तब यशस्वी रुक गए थे और सीजन बिताया था। फिर 2026 में भी रियान की कप्तानी में टीम खेली और रियान की गैरमौजूदगी में यशस्वी को कप्तान बनाया गया।
  • सैमसन के राजस्थान फ्रेंचाइजी छोड़ने पर यशस्वी के लिए रास्ता खुला था, कि वह फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। हालांकि, अब उनके ट्रे़ड की अटकलें फिर से लगनी शुरू हो गई हैं।


Mumbai Indians, Rajasthan Royals In Talks For Trade Involving Hardik Pandya and Yashasvi Jaiswal: Report IPL

यशस्वी-वैभव
– फोटो : IPL/BCCI


वैभव को ढूंढ़ना पड़ेगा नया साथी?

 

  • अगर यशस्वी फ्रेंचाइजी छोड़ते हैं तो उनका और वैभव सूर्यवंशी का साथ छूट जाएगा।
  • इन दोनों ने आईपीएल 2026 में राजस्थान को कई मौकों पर बेहतरीन शुरुआत दी थी।
  • वैभव ने भी बताया था कि यशस्वी उन्हें लगातार टिप्स देते रहते हैं और एकाग्रता बनाए रखने की सीख देते हैं।
  • हालांकि, अगर वह मुंबई में भी जाते हैं तो यह उनके करियर को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।
  • यशस्वी मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस उनके लिए घर जैसा हो सकता है।


Mumbai Indians, Rajasthan Royals In Talks For Trade Involving Hardik Pandya and Yashasvi Jaiswal: Report IPL

यशस्वी और हार्दिक
– फोटो : ANI


MI और RR के बीच बातचीत शुरू?

 

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई ने राजस्थान से एडवांस में बातचीत शुरू कर दी है और हार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह बदले में यशस्वी को शामिल करना चाहते हैं।
  • मुंबई की टीम अगले सीजन से पहले कुछ सीनियर्स को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इनमें हार्दिक के अलावा सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो टीमों ने सूर्यकुमार को शामिल करने में दिलचस्पी भी दिखाई है और वे दोनों सूर्यकुमार को कप्तान बनाने के लिए भी तैयार हैं। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत:60 ट्रांसपोर्ट विमानों के लिए ₹1 लाख करोड़ का टेंडर जारी; किन कंपनियों के बीच टक्कर? – India Air Power Set To Rise ₹1 Lakh Crore Tender For 60 New Multirole Transport Aircraft

Indian Cricket:वैभव का भविष्य, रोहित का संन्यास और गिल की कप्तानी; मैथ्यू हेडन ने भारतीय क्रिकेट पर रखी राय – Matthew Hayden Speaks On Vaibhav Sooryavanshi, Rohit Sharma And Shubman Gill

असली शिवसेना किसकी?:सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- पार्टी में हुआ था विभाजन या नहीं; फिर चुनाव चिह्न पर फैसला – Supreme Court To First Examine Whether Party Was Actually Split Before Deciding Uddhav-shinde Symbol Dispute

Rajasthan:हरभजन सिंह के जोंबी ड्रग्स वीडियो में दिखने वाले दो युवक हिरासत में, बेहोशी का नाटक कर बनाई थी रील – Sri-ganganagar-zombie-drugs-video-harbhajan-singh-pregabalin-capsule-two-youth-detained

स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगी दिल्ली:अगले छह दिन छाए रहेंगे बादल, 15 अगस्त पर बारिश के आसार, पढ़ें पूर्वानुमान – Rain Likely In Delhi On Independence Day

देवर के प्यार में पति का कत्ल:तीन साल की शादी में दो साल आशिकी, दो बार बनी मां, अब प्रेमी संग हुई उम्र कैद – Wife And Her Lover Sentenced To Life Imprisonment For Murdering Husband

Leave a Comment