लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टल गई 3 दिनों की हड़ताल, क्या आज 28 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक या रहेगी छुट्टी?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • बैंक यूनियनों की देशव्यापी तीन-दिवसीय हड़ताल टाल दी गई है.
  • आईबीए संग बैठक के बाद यूनियनों को उनकी मांगों पर आश्वासन मिला.
  • शनिवार की छुट्टी समेत पीएलआई योजना पर अब बातचीत जारी रहेगी.
  • हड़ताल टलने के कारण आज सभी बैंक सामान्य रूप से खुले हैं.

तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टल गई है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने रविवार, 27 सितंबर को देर रात को इसका ऐलान किया, जिसके साथ ही आम ग्राहकों ने राहत की सांस ली.

यह फैसला रविवार रात 9:30 बजे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया. इस दौरान दोनों पक्षों ने बैंक कर्मचारियों के लिए सभी शनिवार को छुट्टी रखने की लंबे समय से लंबित मांग और यूनियनों द्वारा उठाए गए अन्य मुद्दों पर चर्चा की. इस बीच अब सवाल आता है कि हड़ताल टल जाने के बाद क्या आज बैंक खुले रहेंगे या बंद? आइए जानते हैं. 

आज बैंक खुला है या बंद?

बता दें कि तीन दिवसीय हड़ताल के स्थगित हो जाने के बाद आज बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. आज सभी सरकारी और निजी बैंकों में काम हमेशा की तरह सामान्य रूप से चालू है. अगर IBA संग बैठक के बाद भी UFBU हड़ताल पर अड़े रहते, तो बैंक में कामकाज ठप रहता है. लेकिन चूंकि IBA और UFBU की देर रात हुई बैठक में कुछ बातों पर सहमति बनी है इसालिए हड़ताल तत्काल प्रभाव से टाल दी गई.

UFBU ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, UFBU ने कहा कि हड़ताल टालने का यह फैसला यूनियनों की मांगों पर IBA से मिले आश्वासन के बाद लिया गया है. अब IBA और UFBU की एक हाई-लेवल कमेटी बनाई जाएगी, जो बाकी शनिवारों को भी छुट्टी घोषित करने की मांग पर चर्चा करेगी. यह कमेटी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ ऐसे समाधान पर काम करेगी जो सभी को मंजूर हो और जिसमें बैंक ग्राहकों के हितों का भी ध्यान रखा जाए.

PLI स्कीम पर क्या हुई बात?

बैठक में बैंक यूनियनों ने स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए ‘परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव’ (PLI) स्कीम का मुद्दा भी उठाया है.

UFBU के बयान के मुताबिक, अब IBA के साथ PLI स्कीम पर बातचीत शुरू हो सकती है. यूनियन और एसोसिएशन चाहते हैं कि सरकार को कोई भी प्रस्ताव भेजने से पहले स्कीम में बदलाव किए जाएं ताकि उनकी चिंताओं का समाधान हो सके.

UFBU ने यह भी कहा कि सभी पक्ष 8 मार्च, 2024 की बातचीत के मिनट्स (कार्यवृत्त) में शामिल अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे. उम्मीद है कि इन बातचीत में बाकी बचे मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने पर ध्यान दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी बात

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment