भारत में 2014 के बाद से राजनीतिक परिदृश्य में कई बड़े बदलाव आए हैं। फिर चाहे सियासी दलों में नए नेताओं के उभार की बात हो या कुछ नामों के खो जाने की। अब भारत के चुनाव से जुड़े डेटा का विश्लेषण करने वाली संस्था- एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 2014 के बाद से अगले सात साल यानी 2021 तक अलग-अलग राजनीतिक दलों से इधर-उधर होने वाले नेताओं के आंकड़ों की एक समग्र रिपोर्ट जारी की है। इसमें भाजपा, कांग्रेस और अन्य सियासी पार्टियों से निकलने और दूसरे दलों से चुनाव लड़ने वाले नेताओं का डेटा सामने रखा गया है।
आइये जानते हैं इस रिपोर्ट की बड़ी बातें…