अमेरिका दौरे पर गए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को मंच से डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति की मौजूदगी में कहा कि चीन और अमेरिका दोनों महान देश हैं. लड़ने से दोनों ही देशों का नुकसान है.
शी जिनपिंग ने संबोधित करते हुए कहा, ‘चीन और अमेरिका के लोग भी महान हैं. मैं राष्ट्रपति ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका आया हूं, ताकि हमारी दोस्ती बनी रहे. सहयोग बढ़े और दोनों देशों के लोगों का भला हो.’
VIDEO | Washington DC: Delivering remarks in the presence of US President Donald Trump, China President Xi Jinping says, “Both China and the United States are great countries. And both the Chinese and American people are great people. I am visiting the United States at President… pic.twitter.com/grDG3dLcb2
— Press Trust of India (@PTI_News) September 24, 2026
उन्होंने कहा कि आज की दुनिया और हमारे समय में हो रहे बदलावों और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए, चीन और अमेरिका जैसे बड़े देशों पर ह्यूमन डेवलपमेंट और प्रोग्रेस को आगे बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी है.
इसके अलावा चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन और अमेरिका की यह जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि एआई हमेशा इंसानों के कंट्रोल में रहे.
दोनों देशों के बीच हेल्दी कॉम्पिटिशन होना चाहिए: शी जिनपिंग
इसके अलावा शी जिनपिंग ने कहा है कि हमें शांति के साथ-साथ रहना चाहिए. जैसा कि मैंने कई बार कहा है कि चीन और अमेरिका, दो बड़े देश होने के नाते, सहयोग से फायदा उठा सके हैं. टकराव की स्थिति में दोनों को नुकसान होगा.
इसके अलावा चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि हमें प्रतिस्पर्धा का जिक्र करने से बचने की जरूरत नहीं है, लेकिन हमारा कॉम्पिटिशन हेल्दी होना चाहिए. एक सीमा के दायरे में होना चाहिए. यह एक दूसरे से आगे निकलने की दौड़ होना चाहिे, न कि ऐसी कुश्ती जिसमें या तो कोई जीतता है या हारता है.
हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं: डोनाल्ड ट्रंप
वहीं शी जिनपिंग के इस दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस दौरे के दौरान हम सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और सुपर इंटेलिजेंस से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. आज इन क्षेत्रों में हम जो फैसले लेंगे, उनसे आने वाले कई दशकों तक शांति और समृद्धि को बढ़ावा मिल सकता है. अगर हम अपने साझा हितों पर ध्यान दें, तो मुझे यकीन है कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं.

