लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होने वाली सास का दिल कैसे जीता था? इस तरह हुई थी अमिताभ-जया की शादी, बिग बी ने खोला राज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फैंस को अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन के जरिए एंटरटेन कर रहे हैं. शो में अक्सर ही बिग बी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात करते हुए नजर आते हैं. हाल ही में एक कंटेस्टेंट ने उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल करते हुए पूछा था कि आपने अपनी होने वाली सास को किस तरह मनाया था? आइए जानते हैं कि इस पर बिग बी ने क्या कहा?

ये भी पढ़ें: अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर

कंटेस्टेंट ने पूछा- होने वाली सास का कैसे जीता था दिल?

कौन बनेगा करोड़पति 18 के एक लेटेस्ट एपिसोड में कोलकाता की कंटेस्टेंट अहेली रॉय ने अमिताभ बच्चन से सवाल किया था कि जया बच्चन से शादी के लिए उन्होंने अपनी होने वाली सास को कैसे मनाया था और किस तरह से उनका दिल जीता था? 

होने वाली सास का दिल कैसे जीता था? इस तरह हुई थी अमिताभ-जया की शादी, बिग बी ने खोला राज

अमिताभ ने कंटेस्टेंट के सवाल पर कहा, ‘इस बारे में हमारी जया की फैमिली से कोई खास बात नहीं हुई थी. एक दिन मैंने ऐसे ही जया से कह दिया था कि हमें शादी कर लेनी चाहिए. वो सहमत हुई और हमने फैसला ले लिया कि शादी कर लेनी चाहिए.’

शादी फिक्स होने के बाद पैरेंट्स के पास गई थीं जया

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि जब उनकी शादी फिक्स हो चुकी थी इसके बाद अपने पैरेंट्स के पास जाकर जया ने इसकी जानकारी दी थी. मुझे आज तक नहीं पता कि जया ने अपने पैरेंट्स से क्या कहा होगा, हालांकि वो भी रिश्ते के लिए तैयार थे और हमारी शादी में शामिल भी हुए.

जया-अमिताभ ने की थी लव मैरिज

बता दें कि साल 1973 की बेहतरीन फिल्म ‘जंजीर’ में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने साथ में काम किया था. फिल्म के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था और फिर कपल ने जून 1973 में शादी कर ली थी. 

दो बच्चों के पैरेंट्स हैं अमिताभ-जया

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने शादी के बाद दो बच्चों का वेलकम किया था. पहले उन्हें बेटे श्वेता बच्चन नंदा का स्वागत किया था. इसके बाद कपल के घर अभिषेक बच्चन ने जन्म लिया था. बता दें कि इस साल बिग बी और जया की शादी को 53 साल पूरे हो चुके थे.

ये भी पढ़ें: 2 शादी कर चुके हैं ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर, अक्षय-शाहरुख संग किया काम



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment