लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘वेलकम’ एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Mushtaq khan Death: बॉलीवुड जगत से बुरी खबर सामने आ रही है कि ‘वेलकम’ फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया है. वो 56 साल के थे और लंबे समय से लीवर कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे. उनकी मौत ना केवल परिवार के लिए बड़ा सदमा है बल्कि सिनेमा जगत के लिए भी किसी बड़ी क्षति से कम नहीं है. उनकी इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है.

मुश्ताक खान की मौत की पुष्टि उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने की है. बताया गया है कि अभिनेता ने 24 सितंबर, 2026 गुरुवार की शाम को अपनी अंतिम सांस ली है. उनकी निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 

यह भी पढ़ें: थ्रिलर से हॉरर कॉमेडी तक, थिएटर-ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज होंगी मलयालम की 5 धांसू फिल्में

अस्पताल में भर्ती थे मुश्ताक खान

मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की और इस दौरान उन्होंने बताया, ‘उनका निधन गुरुवार 24 सितंबर को शान करीब 7 बजे हुआ. उन्हें पहले लंग कैंसर हुआ था और इलाज के बाद वो ठीक हो गए थे. हालांकि, मौत से करीब 8 दिन पहले कैंसर दोबारा हो गया और इसके बाद उनक हालत बिगड़ गई थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें कैंसर का आखिरी स्टेज था.’

कल होंगे सुपुर्द-ए-खाक

मुश्ताक खान के अचानक निधन की खबर ने फैंस को हिलाकर रख दिया है. परिवार और उनके चाहने वालों के बीच मातम पसर गया है. मुश्ताक खान को अंतिम विदाई 25 सितंबर, यानी कि शुक्रवार को दी जाएगी. वो शुक्रवार यानी कि कल सुपुर्द-ए-खाक हो जाएंगे. सभी को अपनी कॉमिक टाइमिंग से हंसाने वाले मुश्ताक खान ने आज फैंस की आंखों को नम कर दिया है. जानकारी सामने आई है कि सुबह यारी रोड कब्रिस्तान में अंतिम विदाई दी जाएगी.

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने जताया दुख

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके मुश्ताक खान के मौत पर दुख जताया साथ ही उनके योगदान को याद किया. देखिए पोस्ट…

यह भी पढ़ें: साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी

मुश्ताक खान के बारे में

बहरहाल, अगर मुश्ताक खान के बारे में बात की जाए तो उन्हें उनके यादगार किरदारों के लिए जाना जाता है. सपोर्टिंग और कॉमेडी किरदारों के जरिए मुश्ताक ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई. खासकर ‘वेलकम’ में एक्टर के रोल को काफी पसंद किया गया था, जो आज भी लोगों के जहन में है. इसके अलावा अभिनेता को फिल्म ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी.

मुश्ताक खान की आखिरी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ थी, जिसे साल 2025 में रिलीज किया गया था. इसके पहले वो श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ में भी नजर आए थे.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment