लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुश्ताक खान को असम CM ने दी श्रद्धांजलि, ‘वेलकम’ डायरेक्टर समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की खबर ने ना केवल परिवार और फैंस को परेशान कर दिया है बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है. ऐसे में अब संजय मिश्रा समेत असम के सीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. चलिए बताते हैं किसने क्या कहा.

असम सीएम हिमन्त बिश्व शर्मा ने मुश्ताक खान के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने फिल्म ‘वेलकम’ के एक सीन की वीडियो क्लिप शेयर की और इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘आपकी शानदार कॉमिक टाइमिंग से हमें हंसाना के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आत्मा को शांति मिले, मुश्ताक खान. परिवार और फैंस को मेरी संवेदनाएं.’

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम’ एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग

‘वेलकम’ डायरेक्टर बोले- ‘स्पीचलेस हो गया हूं…’

इसके साथ ही ‘वेलकम’ के डायरेक्टर अनीस बाज्मी ने मुश्ताक खान के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक पोस्ट शेयर की और इसमें लिखा, ‘मुश्ताक खान (मेरा बल्लू) के निधन की खबर से हैरान हूं और निशब्द. वो बहुत शानदार एक्टर और बेहतरीन दिल के इंसान थे. अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार और चाहने वालों को हिम्मत दे.’ 

संजय मिश्रा ने भी किया याद

वहीं, नेशनल अवॉर्ड विनर संजय मिश्रा ने समाचार एजेंसी से बात की और इस दौरान उन्होंने मुश्ताक खान को याद किया. उन्होंने कहा, ‘मेरी लाइफ में एक टाइम पर वो गार्जियन हो गए थे. जब मुझे भी जरूरत पड़ती थी मैं इनसे सजेशन ले लेता था. दुखद न्यूज है. वो एक बहुत अच्छे कलाकार थे पर उनको इतना क्रेडिट नहीं मिला.’

यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ बनी तेलुगु की चौथी बिगेस्ट ओपनर, ‘इरुमुडी’ समेत पहले दिन तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

कैंसर की आखिरी स्टेज में थे मुश्ताक खान

मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने उनकी मौत की पुष्टि की. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक्टर के निधन के पीछे की वजह का खुलासा किया और बताया, ‘उनका निधन गुरुवार 24 सितंबर को शान करीब 7 बजे हुआ. उन्हें पहले लंग्स कैंसर था और इलाज के बाद वो ठीक हो गए थे. हालांकि, मौत से करीब 8 दिन पहले कैंसर दोबारा हो गया और इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो कैंसर की आखिरी स्टेज में थे.’

कल होगी अंतिम विदाई

गौरतलब है कि मुश्ताक खान को कल यानी कि 25 सितंबर को अंतिम विदाई दी जाएगी. जानकारी के अनुसार, यारी रोड कब्रिस्तान में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी, जहां पर वो सुपुर्द-ए-खास हो जाएंगे.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment