
Swapna Shastra: रात को सोते समय हम जो भी सपने देखते हैं, वे केवल हवा-हवाई बातें नहीं होती हैं. स्वप्न शास्त्र और हमारी साइकोलॉजी का मानना है कि जो सपने हम देखते हैं, वे हमारे दिमाग में चल रही बातों, चिंताओं और जिंदगी में होने वाले बदलावों की तरफ इशारा करते हैं. अगर आप भी सपनों की इस दुनिया के बारे में गहराई से जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि सपने में खुद की शादी होते देखने का क्या अर्थ होता है. बता दें, यह एक ऐसा सपना होता है जो बहुत से लोगों को आता है, लेकिन इसे शादीशुदा लोग देखते हैं या फिर कुंवारे लोग, इन दोनों ही लोगों के लिए इस सपने का अर्थ बिल्कुल अलग होता है. तो चलिए जानते हैं सपने में खुद की शादी होते देखने का अर्थ.
सपने में शादी देखने का नॉर्मल अर्थ
अगर हम आम भाषा में समझें, तो सपने में शादी का माहौल, शादी होते देखना या फिर मंडप दिखने का यह अर्थ बिल्कुल भी नहीं है कि जल्द आपकी शादी होने वाली है. इस तरह के सपने का सीधा संबंध आपकी जिंदगी में आने वाले बड़े बदलावों, मेंटल स्ट्रेस या फिर जीवन में आने वाली नई जिम्मेदारियों की तरफ होता है. अगर आप अपने सपने में किसी अनजान आदमी की शादी होते हुए देख रहे हैं, तो इसका अर्थ होता है कि आने वाले दिनों में आपके सामने कोई नई चुनौती या फिर परेशानी आ सकती है. हालांकि आपने अपने इस सपने में किस तरह का माहौल या सीन देखा है, उससे भी इस सपने का अर्थ पूरी तरह से बदल जाता है.
ये भी पढ़ें: सपने में नदी या समुद्र दिखना क्या सच में बदल सकता है आपकी किस्मत? जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
कुंवारों के लिए इस सपने का अर्थ
अगर आपकी शादी अभी नहीं हुई है और आप अपने सपने में खुद को दूल्हा या फिर दुल्हन बनते हुए देख रहे हैं, तो स्वप्न शास्त्र में इसके अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं. कई बार जब आप खुद को सपने में दूल्हा या दुल्हन बनते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ होता है कि आपके दिमाग में अपने करियर, पढ़ाई या फिर फ्यूचर को लेकर कोई डर या फिर स्ट्रेस का माहौल चल रहा है. वहीं, अगर आप सपने में खुद को शादी की रस्में निभाते हुए देख रहे हैं, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द ही आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है या फिर उसमें देरी आ सकती है. अगर आप सपने में अपने किसी जिगरी दोस्त की शादी देख रहे हैं, तो हो सकता है कि आने वाले समय में उस दोस्त के साथ आपकी कोई बड़ी गलतफहमी या फिर अनबन हो जाए. लेकिन, सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप सपने में खुद को सिर्फ किसी बारात में मजे से नाचते-गाते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ बहुत शुभ निकलता है. यह बताता है कि समाज या दोस्तों के बीच आपका नाम और इज्जत जल्द बढ़ने वाली है.

शादीशुदा लोगों के लिए इस सपने का अर्थ
अगर आपकी शादी हो चुकी है और आप उसके बावजूद भी सपने में खुद को शादी करते हुए देख रहे हैं, तो यह सपना आपके पर्सनल रिश्ते और घर के माहौल के बारे में काफी कुछ बता सकता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कोई शादीशुदा व्यक्ति सपने में खुद को दोबारा शादी करते देखता है, चाहे अपने ही पार्टनर से या किसी और से, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में थोड़ी खटपट या अनबन चल रही है या फिर वे अंदर से थोड़े परेशान हैं. वहीं, अगर आप सपने में किसी रिश्तेदार या फिर जान-पहचान वाले की शादी देख रहे हैं, तो इसका अर्थ होता है कि आपके परिवार में किसी बात को लेकर बहस या फिर असमंजस का माहौल बन सकता है. अगर कोई महिला सपने में खुद को लाल जोड़े में दुल्हन की तरह तैयार होती हुई देख रही है, तो यह आने वाली थकावट या फिर तबीयत बिगड़ने की तरफ एक इशारा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं सपने में दिखने वाली इन खतरनाक चीजों का अर्थ? इसमें छिपा हो सकता है कोई बड़ा रहस्य

The post सपने में अपनी शादी होते देखना क्या बताता है? कुंवारों और शादीशुदा लोगों के लिए अलग है अर्थ appeared first on Prabhat Khabar.
