
DIY Amla Hair Oil: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास खुद का ख्याल रखने के लिए समय ही नहीं है. एक स्ट्रेसफुल लाइफ, पॉल्यूशन, गलत डाइट और कुछ खराब आदतों की वजह से सबसे ज्यादा अगर कोई चीज डैमेज हो रही है, तो वह हैं हमारे बाल. आज के समय में बालों का टूटना, झड़ना और कम उम्र में ही सफेद हो जाना एक बहुत ही नॉर्मल सी प्रॉब्लम बन चुका है. जब बालों से जुड़ी इस तरह की कोई भी प्रॉब्लम हमें होती है, तो सबसे पहले हम मार्केट जाकर हेयर ऑयल या फिर कोई अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट खरीद लाते हैं. ये प्रोडक्ट्स बड़े-बड़े दावे तो करते हैं, लेकिन सच कहा जाए तो इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को फायदा पहुंचाने से ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं.
अगर आपके बाल भी झड़ने लग गए हैं और आप अपने पतले होते बालों को देखकर परेशान हो रहे हैं, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आज हम आपके लिए दादी-नानी के जमाने का सबसे भरोसेमंद और फायदेमंद घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से घर पर ही आंवले का तेल बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल अपने बालों को लंबा, घना व मजबूत बनाने के लिए कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं घर पर आंवले का तेल बनाने और इसका इस्तेमाल करने का सबसे आसान और फायदेमंद तरीका.
बालों के लिए आंवला क्यों है इतना खास?
आंवले को सिर्फ हमारी सेहत के लिए नहीं, बल्कि बालों के लिए भी एक सुपरफूड माना जाता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-C, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और आयरन मिल जाते हैं, जो आपके बालों को अंदर से मजबूती देने का काम करते हैं. जब आप आंवले के तेल को अपनी स्कैल्प पर लगाते हैं, तो यह सीधे आपके बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें नरिशमेंट देता है. इससे आपके बालों का झड़ना तुरंत कम होता है, नए बाल उगने लगते हैं और साथ ही आपके बाल नैचुरली घने, काले और शाइनी बन जाते हैं. हफ्ते में सिर्फ दो बार इस ऑयल से मसाज करने से आपके सिर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे आपकी दिनभर की थकान मिट जाती है और साथ ही आपको नींद भी बहुत ही बेहतर आती है.
ये भी पढ़ें: होंठों का कालापन छिपाने के लिए बार-बार लगानी पड़ती है लिपस्टिक? घर पर बनाएं ये लिप ब्राइटनिंग बाम, खुद देखें फर्क
घर पर आंवले का तेल बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
अगर आप अपने घर पर ही बिना किसी मिलावट के एकदम प्योर आंवले का तेल बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बाजार से कोई स्पेशल या फिर महंगी चीज खरीदकर लाने की जरुरत नहीं है. इस नेचुरल हेयर ऑयल को बनाने के लिए आपको बहुत ही सिंपल और आसानी से मिल जाने वाली चीजों की जरुरत पड़ती है.
- फ्रेश आंवले: 5 से 6, अगर फ्रेश आंवले न मिलें तो आप किसी भी दुकान से आंवला पाउडर खरीदकर ला सकते हैं.
- नारियल या तिल का तेल: 1 कप, अगर आपकी स्कैल्प बहुत ड्राई रहती है तो नारियल का तेल बेस्ट रहेगा
- मेथी दाना: 1 चम्मच, यह आपके बालों को मजबूती देने के लिए बहुत अच्छा होता है.
आंवले का तेल बनाने का सबसे आसान तरीका
- अगर आप घर पर ही आंवले का तेल बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले फ्रेश आंवलों को साफ पानी से अच्छे से धो लें और किसी कपड़े से पोंछकर सुखा लें. अब आंवलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और अंदर की गुठली निकालकर अलग फेंक दें. इसके बाद इन टुकड़ों को मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें या फिर कद्दूकस कर लें. एक बात का खास ख्याल रखें कि पीसते समय इसमें पानी की एक बूंद भी न डालें, नहीं तो तेल बहुत जल्दी खराब हो जाएगा.
- इसके बाद एक लोहे की कढ़ाई लें. इस लोहे की कढ़ाई इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि तेल में आयरन के क्वालिटीज भी आ जाते हैं. अब इस कढ़ाई में एक कप नारियल का तेल डालें और गैस पर हल्की आंच पर गरम होने दें. जब तेल थोड़ा गरम हो जाए, तो इसमें पिसा हुआ आंवला और एक चम्मच मेथी दाना डाल दें। गैस की फ्लेम को एकदम धीमा रखें और इसे धीरे-धीरे पकने दें.
- इसे किसी चम्मच से बीच-बीच में चलाते रहें ताकि आंवला कढ़ाई के नीचे चिपके नहीं. लगभग 15 से 20 मिनट में आंवले का रंग हल्का ब्राउन या डार्क होने लगेगा और तेल का कलर भी बदलकर गहरा हो जाएगा. जब आंवला पूरी तरह पक जाए और तेल में से अच्छी सी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें.
ये भी पढ़ें: डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान? किचन में मौजूद इन 2 चीजों से बनाएं असरदार हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
तेल को छानना और स्टोर करना
गैस बंद करने के बाद तेल को तुरंत न छानें. इसे कढ़ाई में ही कम से कम 4 से 5 घंटे या पूरी रात के लिए ढक्कर छोड़ दें. ऐसा करने से लोहे के बर्तन के प्रॉपर्टीज और आंवले का पूरा असर तेल में अच्छे से मिक्स हो जाएगा. जब तेल पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो एक साफ कॉटन या मलमल के कपड़े की मदद से तेल को छानकर किसी कांच की बोतल में भर लें. अब कपड़े में बचे हुए आंवले को हाथों से अच्छे से निचोड़ लें ताकि पूरा तेल निकल आए. आपका 100 प्रतिशत प्योर और केमिकल-फ्री होममेड आंवला तेल बनकर तैयार है. एक बार इस ऑयल को बनाकर आप इसे 2 से 3 महीने तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस्तेमाल करने का सही तरीका
अगर आप घर पर बने इस हेयर ऑयल का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल अपने बालों पर जरूर करें. इस तेल को अपने बालों में लगाने से पहले हल्का सा गुनगुना जरूर कर लें. इसके बाद अपनी उंगलियों की मदद से इस तेल को अपने बालों की जड़ों में लगाएं और 10 से 15 मिनट तक बिल्कुल हल्के हाथों से मसाज करें. अच्छे से मसाज करने के बाद इस तेल को कम से कम 2 घंटों के लिए अपने बालों पर लगा रहने दें. अगर आपके लिए पॉसिबल हो, तो आप इसे रातभर के लिए भी अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाकर छोड़ सकते हैं. अगली सुबह किसी अच्छे माइल्ड या हर्बल शैंपू से अपने बालों को अच्छी तरह धो लें. जब आप इस हेयर ऑयल का इस्तेमाल कुछ हफ्तों तक लगातार कर लेंगे, तो आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा और साथ ही आपके बाल पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग, घने और सॉफ्ट नजर आने लगेंगे.
ये भी पढ़ें: साबुन या फेसवॉश पर पैसे खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन की ये चीजें करेंगी चेहरे की गहराई से सफाई
The post झड़ते बालों से परेशान होकर खरीद रहे हैं महंगे तेल? घर पर बनाएं आंवले का ये खास तेल, जानें लगाने का सही तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

