लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिर्फ 100 रुपये में बन जाएगा Teacher's Day खास, देखें ये गिफ्ट आइडियाज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Teachers Day Gift Ideas: 5 सितंबर का दिन हमारे जीवन में शिक्षकों की अहमियत को याद करने और उन्हें धन्यवाद कहने का खास मौका होता है. ऐसे में अगर आप अपने टीचर को कोई छोटा-सा तोहफा देना चाहते हैं, लेकिन बजट ज्यादा नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. 100 रुपये के अंदर भी कई ऐसे गिफ्ट मिल जाते हैं, जो देखने में अच्छे लगते हैं और शिक्षक के काम भी आ सकते हैं. 

पेन करें गिफ्ट

टीचर के लिए पेन हमेशा काम आने वाला गिफ्ट है. 50 से 100 रुपये के बजट में आपको अच्छे और खूबसूरत पेन आसानी से मिल जाएंगे. इसे एक छोटे गिफ्ट पेपर में पैक करके देने पर यह और भी अच्छा लगेगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

छोटा सा पौधा (Teachers Day Gift Ideas)

अगर आप कुछ अलग देना चाहते हैं तो छोटा इनडोर प्लांट भी अच्छा विकल्प है. 100 रुपये के आसपास छोटे पौधे या सक्युलेंट मिल सकते हैं. पौधे के साथ एक छोटी-सी पर्ची लगाकर उस पर “Thank You Teacher” लिख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: लड्डू गोपाल के झूले को बनाना है खास? घर में पड़ी इन चीजों से करें झटपट सजावट

चॉकलेट का छोटा पैक

चॉकलेट सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी पसंद आती है. टीचर्स डे पर 50 से 100 रुपये के अंदर चॉकलेट का छोटा पैक खरीदकर उसे अच्छे से पैक किया जा सकता है. चाहें तो इसके साथ एक छोटा-सा धन्यवाद कार्ड भी लगा दें.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

नोटबुक या डायरी

शिक्षकों के लिए नोटबुक या छोटी डायरी भी उपयोगी गिफ्ट है. इसमें वह जरूरी बातें, मीटिंग के नोट्स या रोजमर्रा के काम लिख सकते हैं. बाजार में 70 से 100 रुपये के आसपास अच्छी कवर वाली छोटी डायरी मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें: Teachers Day पर दें ये Handmade Gifts, कम खर्च में बन जाएगा खास तोहफा

The post सिर्फ 100 रुपये में बन जाएगा Teacher's Day खास, देखें ये गिफ्ट आइडियाज appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment