लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ayushman Bharat Scheme:एआई ने पकड़ा आयुष्मान योजना में 655 करोड़ का फर्जीवाड़ा, अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई – Ai Detects Rs 655 Crore Fraud In Ayushman Bharat Scheme, Hospitals Face Action

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर अस्पताल बड़ा खेल कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग की मदद से  655.04 करोड़ का फर्जी क्लेम पकड़ा है। इसके तहत एक्स-रे रिपोर्ट, ब्लड टेस्ट रिपोर्ट, एमआरआई से सीटी स्कैन तक की फर्जी रिपोर्ट लगाकर अलग-अलग मरीजों के नाम से इस्तेमाल हुआ, मरीज की जानकारी में छेड़छाड़ की गई या एक ही मेडिकल दस्तावेज को अलग-अलग अस्पतालों में क्लेम के लिए लगाया गया। एनएचए के अनुसार, फर्जीवाड़ा करने वाले 2021 अस्पतालों को डिइम्पैनल्ड किया जा चुका है। 590 अस्पतालों को सस्पेंड किया गया और 26 पर एफआईआर दर्ज हुई है। सरकार ने अस्पतालों पर 263.71 करोड़ रुपये का पेनाल्टी भी लगाया है।

ऐसे हो रहे फर्जीवाड़े

एआई आधारित इमेज एनालिटिक्स सिस्टम ने ऐसे मामले पकड़े, जिनमें एक ही एक्स-रे फिल्म को तीन अलग-अलग मरीजों के क्लेम में इस्तेमाल किया गया था। जांच में पाया गया कि केवल मरीज का नाम, आईडी और तारीख बदलकर दस्तावेज जमा किए गए थे। सिस्टम ने इसे “संभावित इमेज टैम्परिंग” के रूप में चिह्नित किया। ऐसे मामले भी पकड़े गए, जहां एक मरीज की रिपोर्ट का इस्तेमाल दो अलग-अलग मरीजों के क्लेम में किया गया। इमेज हैशिंग और डॉक्यूमेंट एनालिटिक्स तकनीक के जरिए समान दस्तावेजों की पहचान कर फर्जीवाड़े का पता लगाया गया।

मशीन लर्निंग आधारित सिस्टम ने घुटना प्रत्यारोपण से जुड़े मामलों में पाया कि एक ही इम्प्लांट बारकोड और विवरण अलग-अलग अस्पतालों के क्लेम में इस्तेमाल किए गए। इससे यह संदेह पैदा हुआ कि इलाज और बिलिंग से संबंधित रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया है।

सोशल नेटवर्क एनालिसिस के जरिए एआई ने ऐसे संदिग्ध नेटवर्क भी चिन्हित किए, जहां एक ही यूजर के माध्यम से 20 से ज्यादा लाभार्थी कार्ड बनाए गए और सभी को एक ही अस्पताल में एक ही दिन भर्ती करा दिया गया और सभी की उसी दिन एंजियोप्लास्टी भी कर दी गई।

मेडिकल रिपोर्ट की भी हो रही जांच

ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन और डीप लर्निंग तकनीक की मदद से लैब रिपोर्टों की जांच की जा रही है। इसके जरिए ऐसे मामलों को चिन्हित किया गया जहां रक्त में श्वेत रक्त कोशिकाओं (टीएलसी) की संख्या सामान्य सीमा में थी, लेकिन अस्पताल ने गंभीर संक्रमण दिखाकर अधिक राशि का क्लेम किया था।

इन तकनीक को एनएचए ने बनाया हथियार


  • फेसियल कंपैरिजन से पहचान सत्यापन

  • ऑब्जेक्ट डिटेक्शन से जरूरी दस्तावेजों की पहचान

  • इमेज डिडुप्लिकेशन से दोहराए गए दस्तावेजों की पहचान

  • फोर्ज्ड डॉक्यूमेंट सैंपलिंग

  • डॉक्यूमेंट सिमिलैरिटी जांच

  • सोशल नेटवर्क एनालिसिस से संदिग्ध नेटवर्क की पहचान

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sriya Reddy:कौन हैं श्रिया रेड्डी? ‘महाकाली’ के ट्रेलर में चौंकाया; प्रभास और पवन कल्याण संग कर चुकी हैं काम – Who Is Sriya Reddy Portraying Kali Maa In Mahakali Starring Akashye Khanna As Shukracharya Salaar And Og

Samuk:नया जॉनर, नया किरदार और नया चैलेंज…, साई-फाई फिल्म ‘समुक’ में धमाका करेंगे अक्षय कुमार, शूटिंग शुरू – Akshay Kumar Ambitious Alien Action Thriller Samuk Shooting Begins Produced By Vipul Amrutlal Shah

Ind Vs Sl:श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर शतक लगाने वाले जुरेल दूसरे भारतीय, खास टैटू ने ध्यान आकर्षित किया – India Vs Sri Lanka 2nd Test Dhruv Jurel Stats Test Hundred From No.7 For India In Sri Lanka

घर से 20 Km दूर कत्ल:तीन दिन बाथरूम में पड़ी रही लाश, दो दोस्तों ने श्रेया को पकड़ा; विवेक ने काटा था गला – New Revelation In Murder Of An Msc Student In Varanasi

मुंबई में थमे ऑटो-टैक्सी के पहिए:ड्राइवरों का दर्द- 60 की उम्र में कैसे सीखें मराठी, रोजी-रोटी पर आया संकट – Mumbai Auto Rickshaw Taxi Strike Over Marathi Language Directive For Drivers Protest Heavy Fines

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे:पांच स्थानों पर दबी सड़क, बोल्डर भी टूटा; अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे में उखड़ी – Kanpur-lucknow Expressway Road Caved In At Five Locations Boulder Also Cracked Drain Dislodged Within 24 Hours

Leave a Comment