आज के समय में महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है. लेकिन अच्छी कमाई के साथ सही निवेश करना भी उतना ही अहम है, जितना के ज्यादा पैसे कमाना. ऐसे में अक्सर लोगों कि मन में यह सवाल आता है कि निवेश की शुरुआत कब करें और कितनी रकम लगाएं. एडलवाइस म्यूचुअल फंड की MD और CEO राधिका गुप्ता ने इसकी लिए 10-20-30 का आसान फॉर्मूला बताया है.
इंडिया टुडे वुमन समिट 2026 में बातचीत के दौरान राधिका गुप्ता ने बताया कि 20 की उम्र में कमाई का 10%, 30 की उम्र में 30% और 40 की उम्र में 50% रकम निवेश के लिए अलग करने का टारगेट रखा जा सकता है. उनका कहना है कि निवेश को ऑटोमेटिक बनाना बेहद जरूरी है, ताकि महीने की आखरी में पैसा बचाने का इंतजार न करना पड़े.
क्या है 10-30-50 का फॉर्मूला?
20 की उम्र में अपनी टैक्स कटने के बाद मिलने वाली इनकम का करीब 10% निवेश करने की शुरुआत करें. 30 की उम्र में निवेश का हिस्सा बढ़ाकर करीब 30% करने का टारगेट रखें. इसके बाद 40 की उम्र में आप अपनी रिटायरमेंट का ध्यान रखते हुए इनकम का करीब 50% निवेश करनी की कोशिश जारी रखें. हालांकि, SIP के जरिए निवेश को ऑटोमैटिक कर सकते है, ताकि इससे हर महीने रकम अपने आप निवेश हो जाए.
दिल्ली-NCR की किन-किन मंडियों में सस्ती मिलती है प्याज? जानें ताजा रेट
निवेश से पहले इन चीजों को करें मजबूत
राधिका गुप्ता के मुताबिक, सिर्फ निवेश शुरू करना ही काफी नहीं है. ऐसे में सबसे पहले अपनी आर्थिक कमजोरियों को दूर करना बेहद जरूरी है.
- अपने और परिवार के लिए पर्याप्त हेल्थ इंश्योरेंस रखें.
- परिवार में चल रहे लोन और दूसरे कर्जों की पूरी जानकारी अपने पास रखें.
- क्रेडिट कार्ड जैसे महंगे कर्ज का बोझ लंबे समय तक बढ़ने न दें.
- कम से कम 6 महीने का इमरजेंसी फंड तैयार रखें.
- इमरजेंसी फंड को ऐसे जगह निवेश करें, जहां जरूरत पड़ने पर आसानी से रकम निकाली जा सके.
सावन के आखिरी सोमवार बम-बम बोल रहा शेयर बाजार, निफ्टी 24000 के पार; सेंसेक्स भी ऊपर


