लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Sl:श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर शतक लगाने वाले जुरेल दूसरे भारतीय, खास टैटू ने ध्यान आकर्षित किया – India Vs Sri Lanka 2nd Test Dhruv Jurel Stats Test Hundred From No.7 For India In Sri Lanka

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे जुरेल ने दूसरे दिन तीसरे सत्र में टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। जुरेल श्रीलंका के खिलाफ सातवें नंबर पर टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले 2017 में हार्दिक पांड्या ने ऐसा किया था। उस समय ने हार्दिक ने पल्लेकल में 108 रन की पारी खेली थी। 

जुरेल से पहले भारत के लिए सातवें नंबर या इससे निचले स्थान पर भारत के लिए टेस्ट शतक नीतीश कुमार रेड्डी ने लगाया था। नीतीश ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन बनाए थे। जुरेल ने दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की और टेस्ट करियर का अपना दूसरा शतक लगाने में सफल रहे। जुरेल ने पहली पारी में 177 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन बनाए।

भारत ने घोषित की पारी

भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। ध्रुव जुरेल नाबाद रहे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 203 रन जोड़े। आज भारत ने चार विकेट गंवाए। इनमें सारांश जैन (6 रन), ऋषभ पंत (63 रन), मानव सुथार (18 रन) और मोहम्मद सिराज (3 रन) के विकेट शामिल हैं। जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, पंत ने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई।

इससे पहले, रविवार को भारत ने यशस्वी जायसवाल (45 रन), केएल राहुल (18 रन), शुभमन गिल (50 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) के विकेट गंवाए थे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा था। वह 193 गेंद पर 12 चौके की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांथा को दो-दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sriya Reddy:कौन हैं श्रिया रेड्डी? ‘महाकाली’ के ट्रेलर में चौंकाया; प्रभास और पवन कल्याण संग कर चुकी हैं काम – Who Is Sriya Reddy Portraying Kali Maa In Mahakali Starring Akashye Khanna As Shukracharya Salaar And Og

Samuk:नया जॉनर, नया किरदार और नया चैलेंज…, साई-फाई फिल्म ‘समुक’ में धमाका करेंगे अक्षय कुमार, शूटिंग शुरू – Akshay Kumar Ambitious Alien Action Thriller Samuk Shooting Begins Produced By Vipul Amrutlal Shah

घर से 20 Km दूर कत्ल:तीन दिन बाथरूम में पड़ी रही लाश, दो दोस्तों ने श्रेया को पकड़ा; विवेक ने काटा था गला – New Revelation In Murder Of An Msc Student In Varanasi

मुंबई में थमे ऑटो-टैक्सी के पहिए:ड्राइवरों का दर्द- 60 की उम्र में कैसे सीखें मराठी, रोजी-रोटी पर आया संकट – Mumbai Auto Rickshaw Taxi Strike Over Marathi Language Directive For Drivers Protest Heavy Fines

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे:पांच स्थानों पर दबी सड़क, बोल्डर भी टूटा; अंडरपास के पास बनी नाली 24 घंटे में उखड़ी – Kanpur-lucknow Expressway Road Caved In At Five Locations Boulder Also Cracked Drain Dislodged Within 24 Hours

यूपी पुलिस के जांबाज दरोगा:धू-धू कर जल रही थी कार, तोड़ दिए शीशे; मौत के मुंह से छीन लाए तीन जिंदगियां – Sub-inspector Rescues Three Youths From Burning Car

Leave a Comment