Janmashtami Rangoli Designs: जन्माष्टमी पर पूजा की सजावट से लेकर कान्हा के झूले तक, हर चीज को खास बनाने की कोशिश की जाती है. ऐसे में घर के दरवाजे या आंगन में बनी रंगोली सजावट में चार चांद लगा देती है. अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर कुछ अलग और खूबसूरत रंगोली बनाना चाहती हैं, तो कान्हा से जुड़े डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.
बांसुरी और मोरपंख वाली रंगोली
भगवान श्रीकृष्ण की पहचान बांसुरी और मोरपंख से भी जुड़ी है. इसलिए रंगोली में इन दोनों को शामिल करके सुंदर डिजाइन (Janmashtami Rangoli Designs) बनाया जा सकता है. बीच में बांसुरी बनाएं और उसके आसपास मोरपंख का डिजाइन दें.

यह भी पढ़ें: लड्डू गोपाल के झूले को बनाना है खास? घर में पड़ी इन चीजों से करें झटपट सजावट
मटकी और माखन वाली रंगोली
नटखट कान्हा को माखन बेहद पसंद था, इसलिए जन्माष्टमी की रंगोली में मटकी का डिजाइन भी अच्छा लगेगा. आप बीच में एक सुंदर मटकी बनाकर उसके आसपास फूल, मोरपंख और छोटी-छोटी बूंदों जैसा डिजाइन बना सकती हैं.


कृष्ण की आकृति वाली रंगोली (Janmashtami Rangoli Designs)
अगर आपको थोड़ी बड़ी और कलात्मक रंगोली बनाना पसंद है, तो भगवान कृष्ण की आकृति वाली रंगोली बना सकती हैं. इसमें कान्हा को बांसुरी बजाते हुए दिखाया जा सकता है. आसपास कमल के फूल, मोरपंख और छोटे दीपक बनाकर डिजाइन को पूरा करें.

फूलों से सजाएं जन्माष्टमी की रंगोली
अगर आपको रंगों से रंगोली बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है, तो फूलों की पंखुड़ियों से भी खूबसूरत डिजाइन (Janmashtami Rangoli Designs) तैयार कर सकती हैं. गेंदे, गुलाब और सफेद फूलों की पंखुड़ियों से गोल रंगोली बनाएं. बीच में मोरपंख या मटकी का छोटा डिजाइन रखें.
यह भी पढ़ें: माखन-मिश्री वाले कान्हा के लिए बनाएं पंचामृत केक, इस जन्माष्टमी पर जरूर करें ट्राई
