लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

माखन-मिश्री वाले कान्हा के लिए बनाएं पंचामृत केक, इस जन्माष्टमी पर जरूर करें ट्राई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Panchamrit Cake Recipe: जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाने की परंपरा है. दूध, दही, शहद, घी और मिश्री से तैयार पंचामृत का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी इसी स्वाद से प्रेरित केक ट्राई किया है. अगर नहीं, तो इस जन्माष्टमी पर कुछ अलग बनाकर देख सकते हैं. पंचामृत केक में दूध, दही, शहद और ड्राई फ्रूट्स जैसे सामान का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद थोड़ा अलग और खास हो जाता है. इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

पंचामृत केक बनाने के लिए सामग्री

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 कप मैदा”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा कप दही”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा कप पिसी हुई चीनी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1/4 कप दूध”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”3 बड़े चम्मच शहद”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच घी या पिघला हुआ मक्खन”}

पंचामृत के स्वाद के लिए सामग्री

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच बारीक कटी मिश्री”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू-बादाम”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 बड़ा चम्मच किशमिश”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1-2 बड़े चम्मच मलाई”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”सजाने के लिए थोड़े ड्राई फ्रूट्स”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”ऊपर से डालने के लिए थोड़ा शहद”}

यह भी पढ़ें: बाजार से मिठाई लाने की जरूरत नहीं, घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद

Panchamrit Cake Recipe: जन्माष्टमी में बनाएं पंचामृत केक

{“type”:”howToStep”,”text”:”

सबसे पहल एक बड़े बाउल में दही और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें पिघला हुआ घी, शहद और दूध डालकर मिला लें. इस मिश्रण को तब तक चलाएं, जब तक सारी चीजें अच्छी तरह मिल न जाएं.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब दूसरे बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और इलायची पाउडर को छान लें. सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. ध्यान रखें कि बैटर को बहुत ज्यादा फेंटना नहीं है. जरूरत लगे तो थोड़ा दूध और डाल सकते हैं. बैटर न बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अब बैटर में मिश्री, काजू, बादाम और किशमिश डालें. इसके साथ 1-2 चम्मच मलाई भी मिला दें. मलाई केक को नरम और हल्का क्रीमी टेक्सचर देने में मदद करेगी. सारी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि ड्राई फ्रूट्स बैटर में अच्छी तरह फैल जाएं.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

केक टिन को घी से अच्छी तरह चिकना कर लें और चाहें तो नीचे बटर पेपर लगा दें. अब तैयार बैटर को टिन में डालकर हल्का-सा टैप करें, ताकि अंदर की अतिरिक्त हवा निकल जाए.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

ओवन को पहले से करीब 170 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें. इसके बाद केक को लगभग 30 से 35 मिनट तक बेक करें. केक तैयार हुआ है या नहीं, यह देखने के लिए बीच में टूथपिक डालकर चेक करें. अगर टूथपिक साफ निकलती है, तो केक तैयार है.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो केक को कुकर या भारी तले वाले बर्तन में भी बनाया जा सकता है. इसके लिए कुकर में नीचे नमक की एक परत बिछाकर स्टैंड रखें और करीब 10 मिनट तक पहले से गर्म करें. केक टिन को स्टैंड पर रखें और ढक्कन लगाकर मध्यम से धीमी आंच पर करीब 35 से 45 मिनट तक पकाएं.

“}

ऐसे करें पंचामृत केक की सजावट

केक पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे टिन से बाहर निकालें. ऊपर से थोड़ी मलाई या हल्की व्हीप्ड क्रीम लगाई जा सकती है. इसके ऊपर कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश और मिश्री डालें. आखिर में थोड़ा शहद डालकर इसे सजाएं. चाहें तो ऊपर से कुछ गुलाब की पंखुड़ियां या खाने योग्य सजावट भी लगा सकते हैं.

जन्माष्टमी पर भोग के बाद करें सर्व

पंचामृत केक को जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग के रूप में अर्पित करने के बाद परिवार के साथ प्रसाद की तरह परोसा जा सकता है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री पंचामृत के पारंपरिक स्वाद की याद दिलाती है, जबकि केक इसे एक नया अंदाज देती है.

यह भी पढ़ें: कान्हा जी के भोग के लिए ऐसे बनाएं इंस्टेंट मथुरा पेड़ा, नोट करें आसान रेसिपी

The post माखन-मिश्री वाले कान्हा के लिए बनाएं पंचामृत केक, इस जन्माष्टमी पर जरूर करें ट्राई appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment