लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘संविधान बदलने की कोशिश’:एक देश, एक चुनाव पर चिदंबरम ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की मंशा नहीं पूरी होने देंगे – Attempt Change Constitution Chidambaram Questions One Nation, One Election Government Not Allowed To Succeed.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि अगर संसद से ‘ ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल पास भी हो जाता है, तो भी 2029 में एक साथ चुनाव कराना संभव नहीं होगा।

चिदंबरम ने क्या कहा? 


चिदंबरम ने एक्स पर लिखा ‘मैं ओएनओई जेपीसी के सामने अपने विचार रखने का मौका मिलने के लिए आभारी हूं। मैं जेपीसी के सामने पेश किए गए अपने सबूतों का खुलासा करने के लिए स्वतंत्र नहीं हूं, लेकिन मेरे बयान का मुख्य मकसद यह था कि यह बिल संविधान की बुनियादी विशेषताओं, खासकर संघीय देश में संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।’

2029 में एक साथ चुनाव को लेकर क्या कहा? 

जेपीसी चेयरमैन के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए जिसमें कहा गया था कि 2029 में एक साथ चुनाव हो सकते हैं। चिदंबरम ने कहा, ‘मैंने जेपीसी चेयरमैन का वह बयान पढ़ा है जिसमें कहा गया है कि 2029 में एक साथ चुनाव संभव हैं। मुझे लगता है कि उनकी राय गलत है और यह बिल के प्रावधानों के खिलाफ है। अगर बिल पास भी हो जाता है (जिसकी संभावना बहुत कम है), तो बिल के तहत ‘तय तारीख’ केवल ‘आम चुनाव के बाद’ की ही तारीख हो सकती है।

बिल के विरोध में विपक्ष क्या करेंगी? 

उन्होंने आगे कहा, ‘अगले आम चुनाव 2029 में होंगे। इसलिए 2029 में एक साथ चुनाव कराना संभव नहीं है। यह एक अच्छी बात है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस बिल के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएंगे, क्योंकि संघीय ढांचे वाले देश की संसदीय लोकतंत्र व्यवस्था में यह बिल संवैधानिक रूप से बहुत गलत है।’

पब्लिक पॉलिसी संस्थानों ने क्या सुझाव दिए हैं? 


इस बीच, ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल की समीक्षा कर रही संसदीय समिति को सोमवार को विचार-विमर्श के दौरान कई सुझाव मिले। सूत्रों के अनुसार, दो पब्लिक पॉलिसी संस्थानों ने सुझाव दिया कि राज्य विधानसभा चुनावों को टालने के लिए मनमाने फैसलों की जगह तय और कानूनी रूप से जांचे जा सकने वाले आधार होने चाहिए। इसके  साथ ही इसके लिए समय-सीमा भी निश्चित होनी चाहिए।



क्या है एक देश, एक चुनाव बिल? 


संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024, ‘एक देश, एक चुनाव के नाम से प्रस्तावित सुधार से जुड़ा है, जिसका मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना है। केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 भी उस बड़े ढांचे का हिस्सा है, जिसका मकसद पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

यह बिल 17 दिसंबर, 2024 को लोकसभा में पेश किए गए। वहीं, आगे की जांच के लिए जेपीसी को भेजे गए इन बिलों का मकसद पूरे देश में एक साथ चुनाव कराना है।

संविधान (129वां संशोधन) बिल, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल, 2024 पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने कई स्टडी विजिट की हैं। अलग-अलग विषयों के जानकारों के साथ बैठकें की हैं। सबसे हालिया स्टडी विजिट प्रोग्राम जुलाई में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुणाल के आत्महत्या की वजह क्या?:मोबाइल नहीं, माता-पिता के रिश्ते से जुड़ी है कहानी; मौसी ने किया बड़ा दावा – Maharashtra Tragedy: Teen Wanted To Bring His Father Home, Aunt Rejects Kunal Suicide Theory

यूपी:मोबाइल से हटकर अखबार पर टिकेगी बच्चों की नजर, पीएमश्री स्कूलों में पढ़ाई का नया अंदाज; सुधरेगी भाषा-शैली – Children In Pm Shri Schools Will Be Taught Using Newspapers And Magazines This Will Improve Language Skills

Jaya Kishori:दून में आज बहेगा भक्ति रस, जया किशोरी को सुनने उमड़ेगा जन सैलाब, विचारों से बदलाव के देंगी मंत्र – Jaya Kishori Today In Dehradun Amar Ujala Program Session At Graphic Era University

एच1एन:दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, क्या इससे बचने के लिए कोई वैक्सीन है? जानिए डॉक्टर की सलाह – Swine Flu Cases And Latest News In Delhi Ncr Annual Seasonal Influenza Vaccine Could Prevent H1n1 Risk

यूपी चुनाव से पहले लगेगा बड़ा झटका!:रालोद में बड़ी टूट की आहट, इस बात से नाराज बड़े नेता छोड़ सकते हैं साथ – Signs Of A Major Split In Rld Ahead Of Jayant Chaudhary’s Public Meeting In Saharanpur

अजब-गजब एमपी:ई-अटेंडेंस के चक्कर में ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे शिक्षक, जान हथेली पर रखकर पहुंच रहे स्कूल – Mp For E-attendance Teachers Risk Lives Navigating Flooded River On Tubes In Bhind

Leave a Comment