लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:मोबाइल से हटकर अखबार पर टिकेगी बच्चों की नजर, पीएमश्री स्कूलों में पढ़ाई का नया अंदाज; सुधरेगी भाषा-शैली – Children In Pm Shri Schools Will Be Taught Using Newspapers And Magazines This Will Improve Language Skills

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश के 1565 पीएमश्री विद्यालयों में छात्रों की भाषा-शैली में सुधार, उन्हें व्यावहारिक ज्ञान देने, व्यक्तित्व विकास व आलोचनात्मक प्रवृत्ति को बढ़ाने के लिए अखबार व मैगजीन उपलब्ध कराए जाएंगे। अखबारों के माध्यम से छात्रों के सीखने के अनुभव को भी और बेहतर किया जाएगा। प्रदेश के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों समेत विभिन्न स्तर के विद्यालयों व कौशल विकास केंद्रों में अखबार के पठन-पाठन को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

इसका उद्देश्य छात्रों का स्क्रीन टाइम कम करना और उनमें पढ़ने की प्रवृत्ति का विकास करना है। इसी क्रम में पीएमश्री विद्यालयों में भी अखबार व पत्र-पत्रिकाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रति विद्यालय 5000 रुपये का बजट भी स्वीकृत किया है।

अखबार व मैगजीन काफी उपयोगी होंगे

विभाग ने कहा है कि अखबार व पत्रिकाओं के माध्यम से छात्रों के सीखने के अनुभव को समृद्ध किया जाएगा। साथ ही छात्र-छात्राओं के संज्ञानात्मक, भावनात्मक, सामाजिक विकास को सुदृढ़ करती है। छात्रों के सामान्य ज्ञान बढ़ाने, भाषा कौशल के विकास के लिए अखबार व मैगजीन काफी उपयोगी होंगे। वहीं अखबारों से छात्रों को समसामयिक घटनाओं, सामाजिक व राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरुकता भी विकसित की जाएगी। 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि अखबार और मैगजीन खरीदने के लिए 5000 रुपये का बजट 10 महीने के लिए स्वीकृत किया गया है। हर दिन विद्यालयों में दो अखबार व छात्रों की आयु के अनुरूप मनोरंजक व बाल मनोविज्ञान पर आधारित पत्रिकाओं-मैगजीन खरीदी जाएगी। इससे उन्हें मिलकर पढ़ने व समझने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

पुस्तकालयों के लिए फर्नीचर भी

महानिदेशक ने बताया है कि इसके साथ ही लाइब्रेरी में फर्नीचर भी लिए जाएंगे ताकि अखबार, मैगजीन व किताबों को सुरक्षित रखा जा सके। प्रदेश के चयनित पीएमश्री परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर खरीदने को प्रति विद्यालय 20 हजार रुपये कुल 3.91 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान युद्ध का असर:ट्रंप की लोकप्रियता में भारी गिरावट, समर्थन में सिर्फ 31 फीसदी अमेरिकी; इस सर्वे में झटका – Donald Trump Popularity Record Low Amid Iran War Reuters Ipsos Poll

द बोनस मार्केट अपडेट:बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद लौटी रौनक; सेंसेक्स 287 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार बंद – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

अयोध्या:दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक पर टिकीं निगाहें, भरेंगे रिक्त पद; राम मंदिर को मिलेंगे नए Ceo व प्रवक्ता – Ram Mandir To Get New Ceo And Spokesperson At Trust Meeting On September 2 In Ayodhya

टॉक्सिक:एडवांस बुकिंग में ‘टॉक्सिक’ का तूफान, पहले दिन यश की फिल्म को मिलेगी बंपर ओपनिंग; कमाएगी इतने करोड़ – Yash Film Toxic Advance Booking Collection Nears 50 Crore To Release On 26 August

कुणाल के आत्महत्या की वजह क्या?:मोबाइल नहीं, माता-पिता के रिश्ते से जुड़ी है कहानी; मौसी ने किया बड़ा दावा – Maharashtra Tragedy: Teen Wanted To Bring His Father Home, Aunt Rejects Kunal Suicide Theory

Jaya Kishori:दून में आज बहेगा भक्ति रस, जया किशोरी को सुनने उमड़ेगा जन सैलाब, विचारों से बदलाव के देंगी मंत्र – Jaya Kishori Today In Dehradun Amar Ujala Program Session At Graphic Era University

Leave a Comment