लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या आप भी अपने बच्चे से हर दिन कहते हैं ये 3 पॉजिटिव बातें? बदल सकती है उनकी पूरी दुनिया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Parenting Tips: आज के समय में अगर देखा जाए तो बच्चों को परवरिश सिर्फ उनकी जरूरतों को पूरी करने तक ही सीमित नहीं रह गयी है. पैरेंट्स के लिए उनके बच्चों के मेंटल और इमोशनल डेवलपमेंट पर भी ध्यान देना उतना ही जरूरी हो गया है. बच्चों का कॉन्फिडेंस, उनके सोचने की कैपिसिटी और उनका व्यवहार, काफी हद तक इस बात पर ही निर्भर करता है कि आप उनसे घर पर किस तरह की बातें कह रहे हैं या फिर कर रहे हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बच्चों से रोजाना की जाने वाली तीन ऐसी पॉजिटिव बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनकी पर्सनालिटी को आगे चलकर और भी बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

बच्चों के कॉन्फिडेंस को बढ़ाती हैं पॉजिटिव बातें

जब आप अपने बच्चे से पॉजिटिव बातें जैसे कि “तुम बहुत अच्छा कर रहे हो” या “मुझे तुम पर गर्व है”, कहते हैं तो उसके अंदर कॉन्फिडेंस बूस्ट होने लगता है. आपकी कही गयी इन छोटी बातों से वह खुद को स्पेशल और ज्यादा कैपेबल समझने लगता है. इस तरह की बातें बच्चे को जीवन में काफी आगे तक बढ़ने के लिए मोटिवेट करती हैं. जब वे इस तरह की बातें हर दिन सुनते हैं, तो अपने किसी भी काम को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से करनी की कोशिश में जुट जाते हैं.

यह भी पढ़ें: छोटे बच्चों को कैसे सिखाएं घर के काम? जानें आसान और मजेदार ट्रिक्स

इमोशनल कनेक्शन होता है मजबूत

जब आप बच्चे से हर दिन पॉजिटिव बातें कहते हैं, तो माता-पिता के साथ उसका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता चला जाता है. बच्चे से प्यार भरी बातें करना, उनकी तारीफ करना और उनके पूरे दिन के बारे में बिना निगेटिव हुए बातें करने की वजह से, वे खुलकर और बिना किसी झिझक के आपके साथ अपने इमोशंस शेयर कर पाते हैं.

बच्चों की सोच बनती है पॉजिटिव

जब बच्चे को हर दिन पॉजिटिव बातें सुनने की आदत होती है, तो उसकी सोच भी वैसी ही बनने लग जाती है. एक पॉजिटिव थिंकिंग की वजह से वह बुरे से बुरे हालात में भी अच्छी चीजें देखने की कोशिश करता है. पॉजिटिव थिंकिंग उसे निगेटिव चीजों से दूर रखती है, जिस वजह से वह जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना आसानी से और बेहतर तरीके से कर पाता है.

अपने बच्चे से हर दिन कहें ये 3 बातें

आपको अपने बच्चे से हर दिन कुछ बातें जैसे कि, “तुम बहुत खास हो”, “तुम्हारी मेहनत मुझे दिखती है” और “मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं”, कहना शुरू कर दें. आपकी ये बातें सुनने में भले ही छोटी लगें, लेकिन बच्चे के दिल और दिमाग पर इनका काफी गहरा असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: रोज की ये छोटी आदतें आपके बच्चे को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी

The post क्या आप भी अपने बच्चे से हर दिन कहते हैं ये 3 पॉजिटिव बातें? बदल सकती है उनकी पूरी दुनिया appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment