लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू तरीके, स्किन दिखेगी सॉफ्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Dead Skin Removal at Home: चेहरे पर डेड स्किन जमा होने से स्किन बेजान और रूखी नजर आ सकती है. कई बार चेहरा साफ करने के बाद भी त्वचा पर एक अलग तरह की परत महसूस होती है. पटना की ब्यूटिशियन रानी के अनुसार, डेड स्किन को हटाने के लिए चेहरे पर बहुत ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं होती.

हल्की एक्सफोलिएशन और सही मॉइस्चराइजिंग से स्किन को साफ और मुलायम रखने में मदद मिल सकती है. ऐसे में स्किन केयर रूटीन में हल्की एक्सफोलिएशन और मॉइस्चराइजिंग को शामिल किया जा सकता है. इसके लिए हर बार महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से भी सिंपल DIY केयर की जा सकती है. 

शहद से करें स्किन को नरम

शहद स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है. अगर चेहरे पर रूखापन ज्यादा महसूस होता है, तो थोड़े से शहद को चेहरे पर पतली परत (Dead Skin Removal at Home) में लगाया जा सकता है. 

  • एक चम्मच शहद लें
  • साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं
  • करीब 10 मिनट तक लगा रहने दें
  • फिर सामान्य पानी से चेहरा धो लें
  • इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं
PC: AI Generated
PC: AI Generated

दही से करें हल्की DIY केयर (Dead Skin Removal at Home)

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की सतह पर मौजूद डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है.  इसके लिए सादा और बिना फ्लेवर वाला दही इस्तेमाल करें. 

  • एक चम्मच सादा दही लें
  • इसे साफ चेहरे पर लगाएं
  • 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें
  • पानी से अच्छी तरह चेहरा साफ कर लें
  • बाद में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं

AI Generated
AI Generated

ओट्स से बनाएं जेंटल फेस पैक

अगर आपको स्क्रब करने की आदत है, तो चेहरे पर मोटे कणों वाले स्क्रब की जगह बारीक पिसे ओट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. ओट्स स्किन को बहुत ज्यादा रगड़े बिना साफ करने में मदद करता है. 

  • एक चम्मच बारीक पिसे ओट्स लें
  • इसमें थोड़ा सा पानी या सादा दही मिलाएं
  • पेस्ट को चेहरे पर लगाएं
  • करीब 5 से 10 मिनट बाद पानी से धो लें
  • चेहरे को तौलिए से रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से सुखाएं
PC: AI Generated
PC: AI Generated

एलोवेरा जेल से दें ठंडक

डेड स्किन हटाने के बाद त्वचा को शांत और हाइड्रेट (Dead Skin Removal at Home) रखना भी जरूरी है. इसके लिए एलोवेरा जेल यूज करें. अगर आपके पास एलोवेरा जेल है, तो उसकी थोड़ी मात्रा चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर धो लें. 

नींबू और बेकिंग सोडा से बनाएं दूरी

चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए नींबू, बेकिंग सोडा या बहुत मोटे चीनी-कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचें. ये चीजें त्वचा को परेशान कर सकती हैं और ज्यादा रगड़ने से जलन भी हो सकती है. डेड स्किन के लिए हमेशा हल्की और जेंटल केयर बेहतर रहती है. 

यह भी पढ़ें: क्या आप भी बार-बार छूते हैं अपना चेहरा? स्किन पर हो सकते हैं ये नुकसान

The post चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू तरीके, स्किन दिखेगी सॉफ्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment