लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मौसम:देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में चूना पत्थर खान ढही, तीन मजदूर दबे; Imd ने क्या कहा? – Weather News Dehradun Heavy Rain Orange Alert Himachal Mine Collapse Assam Odisha Flood Jharkhand Imd Forecast

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के दौरान पहाड़ों से आए मलबे से एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे और वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है। वहीं एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बही

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते सिरमौर में चूना पत्थर की खान ढह गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए, जबकि लाहौल-स्पीति में तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बह गईं, जिससे नीलकंठ यात्रा पर निकले श्रद्धालु और किसानों के वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  

यूनिवर्सिटी के छात्र बीच नदी में फंसे

देहरादून में भारी बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ट्रेकिंग पर गए यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छह छात्र बीच नदी में फंस गए। एसडीआरएफ टीम करीब छह किमी मुश्किल रास्तों को तय कर मौके पर पहुंची और रस्सों के सहारे सभी छात्रों को सुरक्षित उफनती नदी से बाहर निकाला।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग ने राजस्थान में बुधवार को जयपुर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन बारिश जारी रहेगी, 20-23 अगस्त तक जयपुर-भरतपुर संभाग प्रभावित होंगे। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में 1 से 20 मिलीमीटर तक बारिश हुई। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, जयपुर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय मौसम प्रणाली के असर से बुधवार को टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है। जबलपुर समेत 12 जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, 18 अगस्त को झारखंड के ऊपर बना अवदाब अब पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश करा रहा है। 19 अगस्त को विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल में इसका सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है। इसके बाद 20 से 24 अगस्त के बीच बारिश का प्रभाव धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ सकता है। 

ये भी पढ़ें- एमपी में मानसून मेहरबान: आज तीन जिलों में अति भारी, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बढ़ेगा असर



जम्मू संभाग में भी ऑरेंट अलर्ट

उधर, जम्मू-कश्मीर के शोपियां, कुपवाड़ा सहित कुछ ऊपरी इलाकों में बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने जम्मू संभाग के लिए ऑरेंट अलर्ट और कश्मीर के लिए 19 से 21 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कई नदियों के उफान से सड़कें बाधित हो गई हैं। उधर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से नई दिल्ली की अंजली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि  कर्नाटक के शिदप्पा घायल हो गए। वहीं देवाल-लोहाजंग हाईवे दूसरे दिन और हाटकल्याड़ी-सवाड़ मार्ग चौथे दिन भी बंद रहा। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से पार हो गया है।

टनल हादसे में मृतक संख्या 10 हुई

उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल से मंगलवार को दो और शव बरामद हो गए। अब मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। बता दें कि 13 अगस्त की शाम भूस्खलन हुआ था। इसमें 22 श्रमिक फंस गए थे। 117 घंटे चले बचाव अभियान के बाद मंगलवार को सभी लापता श्रमिकों को निकाल लिया गया। 12 श्रमिकों को सुरक्षित बचाकर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया था। 


  • लापता हवलदार की तलाश जारी : ज्योतिर्मठ। तमक नाले में 10 अगस्त को आई आपदा में बीआरओ के हवलदार पंकज की तलाश जारी है। टीम अत्याधुनिक रडार तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से बच्ची चोटिल, सिर में लगे 11 टांके

हिमाचल के सिरमौर जिले के संगड़ाह में एक स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा में पढ़ाई कर रही एक बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी। शिक्षक उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां उसके सिर पर 11 टांके लगाए गए हैं। बरसात में जिले के कई पुराने स्कूल भवन जर्जर हो गए हैं। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उच्चाधिाकरियों को घटना की सूचना दे दी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किसान ने खुद को लगाई आग:तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो; चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी – Up Farmer Sets Himself On Fire Officials Remained Mere Spectators While A Sub-inspector Kept Recording A Video

Bihar Politics:राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं सीएम – English Headline Bihar Student Protest Tejashwi Yadav Leads Raj Bhavan March Over Paper Leaks, Police Stop Rjd

बदायूं में भीषण हादसा:गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता सामने आने से पलटी कार, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल – Car Overturns After Dog Appears On Ganga Expressway Three Dead And Six Injured In Budaun

ट्रेड वॉर की कगार पर अमेरिका-कनाडा:ट्रंप की डेडलाइन से बढ़ी हलचल; क्या आखिरी वक्त में झुकेंगे कार्नी? – Us-canada On Brink Of A Trade War Trump Deadline Sparks Stir Will Carney Yield At Last Minute

ट्रंप का दावा:2020 चुनाव में 24 हजार गैर-नागरिकों ने डाला वोट; क्या जांच में और बढ़ेगा आंकड़ा? – Trump Claim 2020 Election Noncitizens Voted Census Check Next 32 Million Voters

Ips अफसर की मां का कत्ल:आखिर बुजुर्ग संग ऐसा किसने और क्यों किया? घरों के बाहर चर्चा, भीतर सवालों का सिलसिला – Ips Officer Mother Murder Police Unable To Trace Killers Of Ips Officer Mother Four Teams Camp In Village

Leave a Comment