Instant Kalakand Recipe: कलाकंद ऐसी मिठाई है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. दूध से बनी यह मिठाई त्योहार, पूजा या किसी खास मौके पर खूब पसंद की जाती है. लेकिन घर पर कलाकंद बनाने के नाम से कई लोगों को लगता है कि इसमें काफी समय लगेगा. आप घर पर कुछ आसान चीजों की मदद से कलाकंद (Instant Kalakand Recipe) तैयार कर सकती हैं. इसका स्वाद काफी हद तक बाजार के कलाकंद जैसा लगेगा और इसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

कलाकंद बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”250 ग्राम पनीर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”200 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 से 3 बड़े चम्मच दूध”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा चम्मच इलायची पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच बारीक कटे बादाम या पिस्ता”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”सजाने के लिए थोड़े से कटे ड्राई फ्रूट्स”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 छोटा चम्मच घी, ट्रे या प्लेट को ग्रीस करने के लिए”}
यह भी पढ़ें: न गैस की झंझट, न ज्यादा सामान की जरूरत, ऐसे घर पर बनाएं राखी स्पेशल चॉकलेट मिठाई
Instant Kalakand Recipe: ऐसे बनाएं घर पर इंस्टेंट कलाकंद
{“type”:”howToStep”,”text”:”
सबसे पहले पनीर को अच्छी तरह मैश कर लें. ध्यान रखें कि इसमें बड़े-बड़े टुकड़े न रहें. अगर पनीर बहुत ज्यादा सूखा है, तो इसमें थोड़ा सा दूध डालकर इसे नरम किया जा सकता है. कलाकंद की अच्छी बनावट के लिए पनीर को जितना हो सके उतना मुलायम रखना जरूरी है.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
अब एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें मैश किया हुआ पनीर डालें. अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
गैस को धीमी से मध्यम आंच पर रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें. शुरुआत में मिश्रण थोड़ा पतला लगेगा, लेकिन पकने के साथ यह धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डालें. इसके बाद कटे हुए बादाम या पिस्ता भी मिला दें. करीब 5 से 8 मिनट तक इसे लगातार चलाते हुए पकाएं.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
ध्यान रखें कि मिश्रण पैन के तले में चिपके नहीं. जब मिश्रण इतना गाढ़ा हो जाए कि वह पैन छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
अब एक प्लेट या ट्रे लें और उस पर हल्का सा घी लगा दें. तैयार मिश्रण को इसमें डालकर चम्मच की मदद से बराबर फैला दें.
“}{“type”:”howToStep”,”text”:”
ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम डालकर हल्के हाथ से दबा दें. इसे नॉर्मल टेंपरेचर पर कुछ देर ठंडा होने दें. इसके बाद करीब 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
“}

ऐसे काटें और करें सर्व
कलाकंद अच्छी तरह सेट हो जाए तो इसे चाकू की मदद से चौकोर या मनपसंद आकार में काट लें. ठंडा-ठंडा कलाकंद खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है. आप इसे त्योहार पर मेहमानों को भी सर्व कर सकती हैं. घर पर बनी इस मिठाई को देखकर किसी को अंदाजा भी नहीं होगा कि इसे बनाने में इतना कम समय लगा है.
स्वाद बढ़ाने के लिए छोटी सी टिप
अगर आपको कलाकंद थोड़ा ज्यादा दानेदार पसंद है, तो पनीर को पूरी तरह पेस्ट बनाने के बजाय हल्का मैश करके रखें. वहीं, ज्यादा मीठा पसंद नहीं है तो कंडेंस्ड मिल्क की मात्रा थोड़ी कम रख सकती हैं. ध्यान रखें कि मिश्रण को तेज आंच पर न पकाएं, वरना कलाकंद का टेक्सचर खराब हो सकता है.
यह भी पढ़ें: सूजी से बनाएं झटपट ढोकला, बिना फर्मेंटेशन के तैयार होगा स्पंजी नाश्ता
The post बाजार से मिठाई लाने की जरूरत नहीं, घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद appeared first on Prabhat Khabar.


