लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Parth Pawar Engaged:अजित पवार के बेटे पार्थ की हुई सगाई, पत्रकार कायनात दारा बनेंगी जीवनसाथी; कब होगी शादी? – Parth Pawar Engagement Ajit Pawar Son Engaged To Journalist Kaiynaat Dara When Is The Wedding?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अजित पवार के बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने कायनात दारा से सगाई कर ली। पुणे में आयोजित यह समारोह सादगीपूर्ण और पारिवारिक रखा गया। इसमें केवल रिश्तेदारों और चुनिंदा मेहमानों को बुलाया गया। परिवार के सूत्रों के अनुसार, समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार समेत कई मंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक नेता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार परिवार ने बताया कि दोनों की शादी 27 फरवरी 2027 को बारामती में होगी।

पार्थ पवार, महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दिवंगत अजित पवार के बेटे हैं। जनवरी में विमान दुर्घटना में अपने पिता के निधन के बाद से वह एनसीपी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सगाई के बाद परिवार की ओर से विवाह से जुड़ी कई जानकारियां साझा की गईं। इसके साथ ही कायनात दारा के बारे में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में चल रही गलत सूचनाओं को लेकर भी आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया।

कौन हैं कायनात दारा और क्या दी गई आधिकारिक जानकारी?

एनसीपी नेता उमेश पाटिल ने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में कायनात दारा के नाम, जन्मस्थान, उपनाम और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर गलत जानकारी प्रसारित की जा रही थी। इसे देखते हुए आधिकारिक जानकारी जारी की गई। उन्होंने बताया कि कायनात दारा मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कश्मीरी नहीं हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वह पंजाबी हिंदू परिवार से हैं, उनका समुदाय क्षत्रिय है और उनका गोत्र कश्यप है।

कायनात दारा की पढ़ाई और पेशेवर जीवन कैसा रहा है?

परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कायनात दारा ने नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द ब्रिटिश स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई), लंदन से इंटरनेशनल रिलेशंस में बीएससी (फर्स्ट क्लास ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। पेशेवर जीवन में उन्होंने एनडीटीवी 24×7 में रिपोर्टर और आउटपुट एडिटर के रूप में काम किया। वर्तमान में वह अपने परिवार के हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी हैं। परिवार का कहना है कि अब वह सार्वजनिक जीवन में नई भूमिका निभाएंगी।

शादी को लेकर धार्मिक सवालों पर क्या कहा गया?

उमेश पाटिल ने बताया कि पार्थ पवार की शादी को लेकर समाज में कुछ धार्मिक सवाल उठाए जा रहे थे, क्योंकि उनके पिता का जनवरी में निधन हुआ था। इस विषय पर उन्होंने करवीर पीठ के शंकराचार्य से मार्गदर्शन लिया। उन्होंने बताया कि समाज में यह धारणा है कि यदि माता या पिता के निधन के बाद एक वर्ष के भीतर विवाह नहीं हुआ तो फिर तीन वर्ष तक शादी नहीं की जा सकती। इस पर शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार आवश्यक संस्कार और विधियां सही तरीके से पूरी करना जरूरी है, लेकिन एक वर्ष के भीतर विवाह करना अनिवार्य नहीं है। इसलिए इस विषय में किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए।

शादी कब और कहां होगी?

माना जा रहा है कि परिवार ने बताया कि पार्थ पवार और कायनात दारा की शादी 27 फरवरी 2027 को बारामती में होगी। इससे पहले 29 जुलाई 2026 को दोनों की सगाई पारिवारिक समारोह में संपन्न हुई। सगाई में केवल चुनिंदा रिश्तेदार और विशेष अतिथि शामिल हुए। परिवार का कहना है कि विवाह समारोह भी तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड:पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ – Uttarakhand Pm Modi Extends Birthday Wishes To Cm Dhami Events To Be Held Across The State Today

टीएमसी के 10 बागी विधायकों पर अयोग्यता की तलवार:बंगाल विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस; क्या होगा अगला कदम? – Wb Assembly Secretariat Sends Notice To 10 Rebel Tmc Mlas Over Disqualification Plea

दिशा सालियान केस:सूरज पंचोली का नाम आने पर फिर छलका जिया खान की मां का दर्द, कहा- सच छिपाने का खेल चल रहा है – Disha Salian Case Sooraj Pancholi Name Actress Jiah Khan Mother Says Evidence Tempering Game Of Hiding Truth

बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़ी एमजी विंडसर ईवी!:पेड़ से टकराने के बाद भी घूमते रहे पहिए, देखें वायरल वीडियो – Driverless Mg Windsor Ev Crashes Into Tree In Ludhiana, Video Goes Viral: Check Details

मेरठ:पल्लवपुरम में एसटीपी से क्लोरीन गैस का रिसाव, सांस लेना हुआ दूभर, मची भगदड़; 15 लोग अस्पताल में भर्ती – Meerut: Chlorine Gas Leak From Stp In Pallavpuram; Breathing Became Difficult, Causing A Stampede

मेरठ: पल्लवपुरम में एसटीपी से क्लोरीन गैस का रिसाव, नौ लोग अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment