लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मेरठ:पल्लवपुरम में एसटीपी से क्लोरीन गैस का रिसाव, सांस लेना हुआ दूभर, मची भगदड़; 15 लोग अस्पताल में भर्ती – Meerut: Chlorine Gas Leak From Stp In Pallavpuram; Breathing Became Difficult, Causing A Stampede

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पल्लवपुरम फेस-2 के एन पॉकेट स्थित आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से मंगलवार को क्लोरीन गैस के रिसाव ने लोगों की सांसें थाम सी दीं। अचानक गैस की तेज बदबू आसपास के घरों में पहुंची तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया। देखते ही देखते लोग बच्चों और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने माइक से लोगों को मास्क अथवा रुमाल से मुंह ढककर रखने और घरों में रहने की अपील की।

 




Meerut: Chlorine gas leak from STP in Pallavpuram; breathing became difficult, causing a stampede

अस्पताल में भर्ती पीड़ित।
– फोटो : अमर उजाला


आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास शाम करीब सवा सात बजे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से गैस रिसाव होने पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। बाहर मौजूद परिजनों को भी तत्काल फोन कर सुरक्षित स्थान पर जाने या घर लौटने के लिए कहा गया। कुछ परिवार बच्चों को लेकर क्षेत्र से दूर चले गए। 


Meerut: Chlorine gas leak from STP in Pallavpuram; breathing became difficult, causing a stampede

जांच करती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला


इस दौरान लोगों में गैस के प्रभाव को लेकर डर बना रहा। गैस रिसाव के बाद तबीयत बिगड़ने पर विशाल, दीपांशु, वंशी, आदित्य, अनिका, विक्रांत ढाका, वाणी और वान्या को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, राधे श्याम को फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सीबी अस्पताल में भी दो लोगों को भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे लोगों में गैस के संपर्क में आने के बाद परेशानी होने की बात सामने आई। 

 


Meerut: Chlorine gas leak from STP in Pallavpuram; breathing became difficult, causing a stampede

अस्पताल पहुंचे विधायक और मेयर।
– फोटो : अमर उजाला


पार्षद विक्रांत ढाका को आईसीयू में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आसपास के परिवारों में बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एचएल सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ फेस दो में ही रहते हैं। शाम करीब सवा सात बजे गैस रिसाव हुआ। गैस की बदबू घरों तक पहुंचते ही लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे। उन्होंने बताया कि अचानक फैली बदबू के कारण लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई थी। उनकी बेटी वान्या भी अस्पताल में भर्ती है। 

वॉल्व लीक से फैली क्लोरीन गैस, जान पर बनी आफत

पल्लवपुरम फेस-2 के एन पॉकेट स्थित एसटीपी में मंगलवार शाम क्लोरीन गैस रिसाव की घटना ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि क्लोरीन गैस के वॉल्व में लीकेज होने के कारण गैस का रिसाव हुआ। छोटी सी तकनीकी खामी देखते ही देखते आसपास की आबादी के लिए परेशानी का सबब बन गई। गैस फैलने से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

 


Meerut: Chlorine gas leak from STP in Pallavpuram; breathing became difficult, causing a stampede

मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर।
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस ने माइक से की घरों में रहने की अपील

पुलिस ने माइक से लोगों को सावधानी बरतने की अपील की। कहा गया कि घरों में रहें और बाहर निकलने की जरूरत होने पर मास्क या रुमाल से मुंह ढककर रखें। साथ ही रिसाव वाले स्थान के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

गैस रिसाव के पीड़ित

पल्लवपुरम पुलिस के अनुसार, राधेश्याम पुत्र महिपाल सिंह निवासी मोहम्मदपुर अमरोहा को फ्यूचर प्लस अस्पताल भर्ती कराया गया। आदित्य पुत्र परविंदर कुमार, वेदांशी व अनीका पुत्री अक्षत, नीलम सिंह पत्नी डॉ. एचएल सिंह, वान्या पुत्री डॉ. एचएल सिंह, विशाल पुत्र सेन्सर पाल, दीपांशु पुत्र पवन कुमार निवासी गांव खनोदा थाना पल्लवपुरम, शोभना पत्नी अक्षत एवं प्रांजल पुत्र अनुज चौधरी, वाणी, विक्रांत ढाका निवासीगण पल्लवपुरम फेज 2 थाना क्षेत्र पल्लवपुरम को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके समेत कुल 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड:फैसले से पहले रविता के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, जेल जाकर नहीं खाया खाना – Meerut Snakebite Murder Case No Sign Of Remorse On Ravita S Face Before Verdict

नाना पाटेकर का निधन:खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा – Sports Fraternity Social Media Reaction On Veteran Actor Nana Patekar Death Pays Tribute News And Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

नाना पाटेकर का निधन:अभिनेता की शिमला से जुड़ी वो यादें, जब फिल्म शूटिंग के बीच पहाड़ों से बनाया था खास रिश्ता – Nana Patekar Shimla Memories Journey Film Shooting Snowfall

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स – Jio Ai Smart Glasses Upi Payment Live Translation Unveiled At Imc 2026 Features

ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?:डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश, अमेरिका के निशाने पर क्या? – Us Preparing For Major Attack On Iran President Trump Orders Military To Be Ready Nuclear Sites In Crosshairs

Leave a Comment