लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मां से पूछो…’:cm विजय के ‘पिता कहां हैं?’ वाले बयान पर Bjp प्रदेश अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी, मचा बवाल – Tamil Nadu: Bjp State President Makes Derogatory Remarks About Cm Vijay’s Mother; Annamalai Slams Him

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु में भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के द्वारा मुख्यमंत्री विजय की मां को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस कांफ्रेंस में विरोधियों पर सीएम विजय की ओर से पहले की गई एक टिप्पणी ‘आपके पिता कहां हैं?’ पर जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने विजय की मां पर अभद्र टिप्पणी कर दी। अब उनके खिलाफ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई और भाजपा ने खुशबू सुंदर उतर गए हैं। 

क्या है विवाद?

दरअसल तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री विजय द्वारा विधानसभा में बार-बार पिताजी कहा हैं? पिताजी कहा हैं? के नारों का जवाब दे रहे थे। नैनार ने कहा, अगर आप विधानसभा में बार-बार यह पूछेंगे कि पिताजी कहा हैं? पिताजी कहा हैं?, तो हमें यह कैसे पता होगा? आपको घर जाना चाहिए और अपनी मां से पूछना चाहिए कि पिताजी कहा हैं? अपने पिता को विधानसभा में ढूंढ़ने का कोई मतलब नहीं है किसी को क्या पता?” अब उनकी इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। 

भाजपा अध्यक्ष पर बिफरे अन्नामलाई

भाजपा के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के बयान को आड़े हाथों लेते हुए तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने प्रदेश केमुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की मां के लिए अपमानजनक टिप्पणी पर नैनार नागेंद्रन पर निशाना साधा है। अन्नामलाई ने एक्स पर लिखा कि यह बहुत निंदनीय है कि तमिलनाडु की राजनीति में अभद्र भाषा का इस्तेमाल लगातार हो रहा है। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बाद अब तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री विजय की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है।

अन्नामलाई ने आगे लिखा कि राजनीति में रहने वाले लोगों को अपने शब्दों और व्यवहार की जिम्मेदारी समझनी चाहिए। विचारों में मतभेद हो सकते हैं, नीतियों की आलोचना की जा सकती है और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए जा सकते हैं। लेकिन किसी के परिवार, खासकर उसकी मां को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। इस तरह की घटिया बयानबाजी उस राजनीति की याद दिलाती है, जो 30-40 साल पहले ही खत्म हो जानी चाहिए थी। आज के तमिलनाडु के युवाओं और हमारे बच्चों को इस तरह की निम्न स्तर की राजनीति नहीं सिखाई जानी चाहिए।

खुशबू सुंदर ने अपनी पार्टी के नेता पर साधा निशाना

भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने एक्स पर लिखा, भाजपा के राज्य अध्यक्ष थिरु नैनार नागेंद्रन द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की माँ के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी घिनौनी है। ऐसी बातें किसी भी मंच पर स्वीकार्य नहीं हैं। मेरे नेता, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ‘नारी शक्ति’ की बात की है और महिलाओं का सम्मान किया है। ऐसी टिप्पणियां बहुत ही घटिया और शर्मनाक हैं। आज यह सुनकर स्तब्ध और निराश हूं। पार्टी से सवाल पूछिए, लोगों के लिए आवाज उठाइए, अगर सरकार काम न कर पाए तो उस पर हमला कीजिए, लेकिन अपनी बात कहने के लिए कभी भी किसी महिला का इस्तेमाल मत कीजिए। महिलाएं राजनीति के खेल में मोहरे नहीं होतीं। हर पार्टी, पार्टी के हर सदस्य और हर पुरुष को किसी महिला का अपमान करने से पहले सोचना चाहिए। याद रखिए, आप इस दुनिया में एक महिला और एक माँ की वजह से ही हैं। एक मां का यह अपमान दुखद और पीड़ादायक है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियन गेम्स:क्या था चीन के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की जीत का मंत्र? कोच सोर्ड मारिन ने बताया डिफेंस का राज – India Womens Hockey Coach Sjoerd Marijne Reveals Mantra Behind Asian Games Gold Win Over China

नुसरत भरूचा:देश लौटीं अभिनेत्री, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखा परिवार; बाली में हुआ था हादसा; देखें वीडियो – Nushrratt Bharuccha Brought To Mumbai Hospital On Stretcher After Bali Accident Set To Undergo Spine Surgery

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, दोनों की मौत – Uttarkashi: Two Pilgrims From Karnataka And Maharashtra Died In Yamunotri Dham

Cjp Protest Live:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवाजी पार्क में प्रदर्शन; नसीरुद्दीन शाह-विशाल ददलानी भी हुए शामिल – Cjp Protest Against Gyanesh Kumar Abhijeet Dipke Live Updates

एक्शन में तुकाराम मुंढे:एफडीए ने पुणे में सिप्ला के गोदाम का लाइसेंस किया रद्द, कंपनी ने फैसले पर क्या कहा? – Tukaram Mundhe In Action: Maharashtra Fda Cancels Cipla Pune Warehouse Licence, What Did The Company Say?

भारत बनाम वेस्टइंडीज:शुभमन गिल की नजर एक और बड़ी पारी पर, मुल्लांपुर में पहली बार वनडे खेलेंगे भारतीय कप्तान – Shubman Gill Eyes Another Big Knock In New Chandigarh After Record-breaking Odi Double Century

Leave a Comment