लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Vegetable Price Hike: पिछले कुछ महीनों से भारतीय किचन का बजट गड़बड़ हो रहा है. पहले कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के कारण राशन से लेकर रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजों की कीमतें बढ़ीं. ये सबकुछ ईरान और यूएस के बीच चल रहे तनाव के कारण हो रहा था. तो वहीं अब मानसून सीजन के कारण सब्जियो की कीमतों में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है.

मुफ्त नहीं मिलेगा धनिया-मिर्च
सब्जी खरीदते समय हर महिला, पुरुष या बच्चे को मुफ्त में धनिया- मिर्च लेने की आदत सी हो गई थी. लेकिन अब इस आदत को बदलना पड़ेगा. क्योंकि अब धनिया की एक छोटी सी गड्डी भी बड़ी महंगी पड़ने वाली है. भारी बारिश के कारण धनिया की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसकी वजह से कुछ बाजारों में इसकी कीमत 220 से 230 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. थोक बाजार में इसकी कीमत करीब 175 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है. तो वहीं मिर्च की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. बारिश के कारण इसकी सप्लाई भी प्रभावित हो रही है.

ये भी पढ़ें: ​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद

ये सब्जियां भी हुईं महंगी
धनिया ही नहीं बल्कि इसके साथ- साथ अदरक, लहसुन और प्याज भी पिछले साल के मुकाबले महंगे हो गए हैं. अदरक की महंगाई जुलाई में बढ़कर 83.62% हो गई, जबकि जून में ये 50.41% थी. इसी तरह लहसुन की महंगाई 17.93% से बढ़कर 35.36% हो गई. प्याज भी महंगा हुआ है. इसकी महंगाई जुलाई में 22.54% रही, जो जून में सिर्फ 4.73% थी.

कुछ में आई गिरावट
हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं. कुछ सब्जयां ऐसी भी हैं जिनके दामों में गिरावट देखने को मिली है. जैसे आलू की कीमतों में सालाना आधार पर 16.56% की गिरावट आई है. टमाटर और मटर भी पहले के मुकाबले सस्ते हुए हैं. दामों बढ़ोतरी केवल हरी सब्जियों के हुई, क्योंकि बारिश के मौसम में ये सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं.

बारिश है बड़ी वजह
ज्यादातर सब्जियां धनिया, आलू- प्याज महाराष्ट्र के नासिक से आते हैं. ऐसे में नासिक जैसे प्रमुख इलाकों में इस समय भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण खेतों से बाजार तक सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हुई है. धनिया जल्दी खराब होने वाली फसल है, इसलिए इसकी सप्लाई में थोड़ी भी रुकावट आने पर कीमत तेजी से बढ़ सकती है. तो वहीं प्याज बारिश में भीगने से जल्दी खराब हो जाता है, जिसके कारण इसकी कीमतों में भी इजाफा होता है.

ये भी पढ़ें: नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment