Bengali Blouse Designs: दुर्गा पूजा का नाम आते ही लाल-पाड़ वाली सफेद साड़ी, बड़ी लाल बिंदी, सिंदूर और ट्रेडिशनल ज्वेलरी वाला बंगाली लुक याद आ जाता है. अगर आप भी इस बार दुर्गा पूजा पर साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं, तो सिर्फ साड़ी ही नहीं, ब्लाउज का डिजाइन भी आपके पूरे लुक को खास बना सकता है.
खासकर बंगाली पैटर्न वाले ब्लाउज इन दिनों ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक पसंद करने वाली महिलाओं के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं. इन डिजाइन्स को आप तांत, कॉटन, सिल्क या लाल-पाड़ वाली साड़ी के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं.
लाल बॉर्डर वाला क्लासिक ब्लाउज
अगर आप सिंपल और एवरग्रीन लुक चाहती हैं, तो लाल बॉर्डर वाला ब्लाउज एक शानदार विकल्प है. सफेद या ऑफ-व्हाइट बेस पर लाल बॉर्डर और गोल नेकलाइन वाला ब्लाउज बंगाली लुक को खूबसूरती से उभारता है. इसमें स्लीव्स के किनारे भी लाल पट्टी दी जा सकती है.

अल्पना पैटर्न वाला ब्लाउज (Bengali Blouse Designs)
बंगाली ट्रेडिशनल लुक में अल्पना से इंस्पायर्ड मोटिफ काफी खूबसूरत लगते हैं. ब्लाउज पर छोटे फूल, बेल-पत्तियां या गोलाकार पैटर्न की कढ़ाई कराई जा सकती है. सफेद साड़ी के साथ लाल या मैरून ब्लाउज पर हल्की गोल्डन कढ़ाई लुक को और आकर्षक बना सकती है.

शंख डिजाइन वाली नेकलाइन
बंगाली संस्कृति से जुड़े शंख मोटिफ को ब्लाउज डिजाइन (Bengali Blouse Designs) में शामिल करना भी एक अच्छा आइडिया है. शंख के छोटे-छोटे पैटर्न को नेकलाइन, स्लीव्स या बैक डिजाइन में इस्तेमाल किया जा सकता है.

ढाक मोटिफ से पाएं अलग लुक
दुर्गा पूजा में ढाक की खास जगह होती है, इसलिए इससे इंस्पायर्ड मोटिफ वाला ब्लाउज भी काफी यूनिक लग सकता है. ब्लाउज की बैक पर ढाक के छोटे मोटिफ या स्लीव्स पर ट्रेडिशनल कढ़ाई (Bengali Blouse Designs) कराई जा सकती है. इसे सादी साड़ी के साथ पहनें, ताकि ब्लाउज का डिजाइन अच्छी तरह उभरकर आए.

पफ स्लीव्स वाला बंगाली ब्लाउज
अगर आपको थोड़ा रेट्रो और फेमिनिन लुक पसंद है, तो पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं. छोटी पफ स्लीव्स, गोल नेक और बॉर्डर की डिटेलिंग वाला ब्लाउज सफेद-लाल साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगेगा. इसके साथ बड़े झुमके और जूड़े में गजरा आपके लुक को और निखार सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में क्या पहनें? 9 दिन के लिए ट्राई करें ये स्टाइलिश आउट्फिट
The post लाल-पाड़ साड़ी के साथ पहनें ये 5 बंगाली स्टाइल ब्लाउज, मिलेगा परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक appeared first on Prabhat Khabar.


