लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘जल्द ही कूड़ेदान में…’, ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान की सरकारी मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जमकर मजाक उड़ाया. यह मजाक पिछले महीने तुर्किये से ट्रंप के निकलते समय उनके गुप्त रूप से विमान बदलने की घटना को लेकर उड़ाया गया है. ईरान ने इस घटना को तेहरान की सैन्य क्षमताओं से वॉशिंगटन के डर का सबूत बताया है. 

ईरानी सरकारी टीवी के एक प्रेजेंटर ने इस घटना को ट्रंप के लिए एक नया स्कैंडल बताया और कहा कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए शर्मिंदगी की बात बन गई है. यह टिप्पणी अंकारा में नाटो समिट से ट्रंप की वापसी के दौरान हुए सुरक्षा ऑपरेशन को लेकर की गई है. यह ऑपरेशन इसलिए किया गया, क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों को ईरान से खतरा महसूस हुआ था कि राष्ट्रपति के विमान को कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल से निशाना बनाया जा सकता है. 

इसी के चलते ट्रंप को चुपके से ‘एयर फोर्स वन’ से हटाकर एक छोटे सरकारी जेट ‘C-32A’ में ले जाया गया, जबकि राष्ट्रपति का बड़ा विमान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, स्टाफ और पत्रकारों के साथ अलग से रवाना हुआ. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी इंटेलिजेंस को यह भी पता चला था कि ईरानी ऑपरेटिव्स को यह जानकारी थी कि ट्रंप अंकारा में कहां ठहरे हुए हैं, यहां तक कि उन्हें उनके होटल के फ्लोर की भी जानकारी थी. 

ईरानी दूतावास ने मीम किया पोस्ट 
वहीं दूसरी और तेहरान ने इन आरोपों या विमान बदलने की घटना पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है. इसके अलावा ये घटना जल्द ही ईरान के प्रोपेगैंडा और सोशल मीडिया का हिस्सा बन गई. दक्षिण अफ्रीका में ईरान के दूतावास ने एक मीम पोस्ट किया, जिसमें ट्रंप को खाने से भरे एक कैटरिंग बॉक्स के अंदर दिखाया गया था. कैप्शन में लिखा कि जल्द ही उन्हें कूड़ेदान में छिपा दिया जाएगा. 

कैटरिंग ट्रक में छिपाए गए ट्रंप
इसके बाद एक और पोस्ट में ईरान ने दावा किया कि जिसके बारे में कहा जा रहा था कि वह बंकर में छिपा है, वह अपने ऑफिस में शहीद हो गया. आगे कहा गया कि जो अपने विशाल युद्धपोतों और एडवांस्ड B-2 बॉम्बर्स के बारे में डींगें मारता था, उसे आखिर में एक फूड ट्रक में भागना पड़ा. खबरों के मुताबिक, 8 जुलाई को जब ट्रंप और उनके कुछ सहयोगी राष्ट्रपति के विमान से छोटे जेट में जा रहे थे, तो उन्हें छिपाने के लिए कैटरिंग ट्रक का इस्तेमाल किया गया था. 

ये भी पढ़ें

भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment