
Baby Girl Names: घर में जब एक बेटी जन्म लेती है, तो पूरा घर ही खुशियों और हंसी से भर जाता है. उनकी छोटी-छोटी उंगलियां, प्यारी सी मुस्कान और बेहद ही प्यारी सी आंखें आपके दिल में अपनी ऐसी जगह बना लेती हैं जिसे आप कभी भी भूल नहीं पाते हैं. जब बेटी जन्म लेती है तो सिर्फ खुशियां और समृद्धि ही घर नहीं आती हैं, इस नन्हीं सी जान के आते ही कई तरह की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होती है उसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आप अपनी बेटी के लिए जो भी नाम चुनते हैं वह सिर्फ उसकी पहचान नहीं बनता है, यही नाम उसकी पर्सनालिटी पर भी बहुत ही गहरा असर डालता है.
अगर आप भी इस समय अपनी राजकुमारी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है. आज हम आपके लिए 30 बेहद ही खूबसूरत और प्यारे से नामों की लिस्ट लेकर आए हैं जिसमें से आप कोई सा भी एक बेस्ट ऑप्शन चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके खास अर्थ.
बेटी के लिए 30 सबसे खूबसूरत और प्यारे नामों की लिस्ट
- आनंदी: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा खुश रहने वाली, जिसके होने से हर तरफ खुशी फैल जाए.
- आर्या: यह एक बहुत ही पवित्र, संस्कारित और सम्मानित नाम है.
- आध्या: इस नाम का अर्थ होता है पहली शक्ति या देवी दुर्गा का एक रूप.
- अन्वी: यह नाम प्रकृति और जंगल की देवी से जुड़ा हुआ है.
- इरा: इस नाम का अर्थ होता है सरस्वती माता या ज्ञान की देवी.
- इनाया: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर की तरफ से मिला हुआ एक बेहद प्यारा उपहार.
- ईशानी: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव की पत्नी या देवी पार्वती का एक रूप.
- काव्या: इस नाम का अर्थ होता है कविता जैसी सुंदर, भावुक और मधुर.
- कियारा: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत चमकीली, स्पष्ट और सुंदर हो.
- कृशा: इस नाम का अर्थ होता है बहुत ही प्यारी, नाजुक और देवी जैसा रूप.
- खुशी: जिसके नाम में ही ढेर सारा आनंद छुपा हो.
- गौरी: यह देवी पार्वती का एक बहुत ही शांत और सुंदर रूप है.
- चारवी: इस नाम का अर्थ होता है एक बेहद खूबसूरत और प्यारी लड़की.
- छवि: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी परछाईं या रूप बहुत ही मनमोहक हो.
- जीया: इस नाम का अर्थ होता है दिल का टुकड़ा, मिठास और प्यार से भरी हुई.
- तन्वी: इस नाम का अर्थ होता है एक सुंदर, नाजुक और खूबसूरत रूप वाली.
- तृषा: इस नाम का अर्थ होता है किसी चीज की गहरी चाहत या इच्छा.
- दिशा: इस नाम का अर्थ होता है सही रास्ता दिखाने वाली या सही मार्ग.
- धृति: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसमें बहुत साहस, धैर्य और मजबूती हो.
- नवीया: इस नाम का अर्थ होता है जो नई, फ्रेश और हमेशा एनर्जी से भरी हो.
- निधि: इस नाम का अर्थ होता है एक अनमोल खजाना या धन दौलत.
- परी: इस नाम का अर्थ होता है परी जैसी मासूम, सुंदर और प्यारी.
- प्रिशा: इस नाम का अर्थ होता है भगवान की तरफ से दिया गया एक खास तोहफा.
- पीहू: इस नाम का अर्थ होता है चिड़िया की मीठी आवाज या कोयल की कूक.
- रिया: इस नाम का अर्थ होता है एक बहुत ही सुरीला और मीठा गाना.
- वाणी: इस नाम का अर्थ होता है सरस्वती माता का नाम या मीठी बोली.
- शान्वी: यह देवी लक्ष्मी का एक बहुत ही मॉडर्न नाम है.
- स्वीटी: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत ही मीठी, प्यारी और दुलारी हो.
- हंसिका: इस नाम का अर्थ होता है हंस जैसी सुंदर और पवित्र.
- हृद्या: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो सीधे दिल में उतर जाए या बहुत प्यारी हो.
ये भी पढ़ें: बेटे के लिए चाहिए ऐसा नाम जो सुनते ही लगे राजकुमार जैसा? ये 30 नाम देखकर पूरी हो जाएगी आपकी तलाश
ये भी पढ़ें: अगस्त के महीने में हुआ है बेटे का जन्म? उसके लिए ये 30 खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम कर लें शॉर्टलिस्ट
The post पूरा परिवार मिलकर भी नहीं सोच पा रहा बेटी का नाम? इस लिस्ट से चुनें ऐसा नाम जिसे सुनकर हर चेहरे पर आएगी मुस्कान appeared first on Prabhat Khabar.

