लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चेहरा दिखेगा साफ और खिला-खिला, मुल्तानी मिट्टी के साथ आज ही मिलाएं ये 5 चीजें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Multani Mitti Face Pack: अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए चेहरे की देखभाल करना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकती है. यह चेहरे पर जमी धूल और गंदगी साफ करने में मदद करती है. साथ ही चेहरा साफ और ताजा भी महसूस होता है. अगर इसमें कुछ घरेलू चीजें मिलाकर लगाया जाए, तो इसका असर और भी अच्छा हो सकता है. आइए जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाया जा सकता है.

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 से 4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें.
  • इसे चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें.
  • इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें.
  • यह फेस पैक तैलीय त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है. इससे चेहरा साफ, हल्का और तरोताजा महसूस हो सकता है.

मुल्तानी मिट्टी और दही

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 से 2 चम्मच ताजा दही मिलाएं.
  • इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं.
  • फिर सादे पानी से चेहरा धो लें.
  • अगर चेहरा रूखा, फीका या धूप की वजह से काला दिख रहा है, तो यह फेस पैक लगाने से त्वचा मुलायम और साफ दिख सकती है.

मुल्तानी मिट्टी और शहद

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच शहद मिलाएं.
  • जरूरत हो तो थोड़ा गुलाब जल भी डाल सकते हैं.
  • इसे 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं.
  • इससे रूखापन कम हो सकता है और चेहरा मुलायम व हल्का चमकता हुआ नजर आ सकता है.

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 से 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं.
  • इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें.
  • इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें.
  • अगर धूप की वजह से चेहरे पर जलन हो रही है, तो यह फेस पैक त्वचा को ठंडक और आराम देने में मदद कर सकता है.

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें.
  • इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं.
  • फिर सादे पानी से चेहरा धो लें.
  • इससे चेहरा साफ और निखरा हुआ दिख सकता है. हल्दी हमेशा बहुत कम मात्रा में ही मिलाएं, ताकि चेहरे पर पीला रंग न दिखे.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है. प्रभात खबर इस जानकारी की पूरी तरह पुष्टि नहीं करता है. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या, एलर्जी या कोई दूसरी परेशानी है, तो किसी योग्य डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: बारिश में भीगने के बाद त्वचा में होने लगी है खुजली? तुरंत अपनाएं ये 7 असरदार टिप्स

The post चेहरा दिखेगा साफ और खिला-खिला, मुल्तानी मिट्टी के साथ आज ही मिलाएं ये 5 चीजें appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment