लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bengal:स्वरूपनगर की टीएमसी प्रत्याशी के घर पर तोड़फोड़, बीना मंडल ने भाजपा पर लगाया हिंसा का आरोप – Tmc Candidate Bina Mondal House Ransacked By Goons Car Damaged In West Bengal Bongaon Swarupnagar Accused Bjp

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कई जगहों पर तोड़फोड़ और बवाल की खबरें सामने आई हैं। वहीं, स्वरूपनगर विधानसभा सीट से जीतने वाली तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार बीना मंडल के घर पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि बोंगांव में भीड़ ने बीना मंडल के घर में तोड़फोड़ की और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

टीएमसी की नवनिर्वाचित विधायक बीना मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ और हमला करने का आरोप लगाया है। टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई जगहों पर हिंसा होने का आरोप लगाया है।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अभिषेक बनर्जी ने चुनाव नतीजों के बाद व्यापक हिंसा का दावा करते हुए कहा कि भाजपा समर्थकों ने उत्सव के नाम पर राज्य भर में 300 से 400 पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर में विजयी टीएमसी उम्मीदवार बीना मंडल के घर में तोड़फोड़ की गई और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया गया।

हिंसा की खबरों पर चुनाव आयोग सख्त

पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हिंसा की खबरों पर चुनाव आयोग ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने मंगलवार को राज्य प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि चुनाव के बाद होने वाली किसी भी तरह की हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आदेश दिया है।

शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट की कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘शांति भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। चुनाव आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव बाद की हिंसा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को कहा है। इसमें शामिल व्यक्ति चाहे कोई भी हो, उसके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।’

अन्य वीडियो

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar :ट्रेन में Mvi ने पति की हत्या करवाई, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश का राज 34 दिन बाद खुला – Katihar Train Murder Wife And Lover Accused Of Hiring Shooter To Kill Railway Employee Bihar News In Hindi

Us-iran Conflict:अमेरिकी सेना ने दिन के उजाले में शुरू किए हवाई हमले, क्या पश्चिम एशिया में बढ़ेगा तनाव? – Us Says It Began New Round Of Airstrikes Targeting Iran During Daylight Hours

छात्र नेता ने की दरिंदगी:छात्रा को बैठक के बहाने फ्लैट पर ले गया, फिर लूट ली अस्मत; विरोध करने पीटा – Student Leader Commits Brutality: He Takes Female Student To Flat On Pretext Of A Meeting, Then Assault Her

Up:’मिस यू मम्मी, पापा आप सबसे अच्छे हो’ लिखकर 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, मां ने खिड़की से लटकी देखी लाश – Up: Class 9 Student Hangs Herself After Writing “miss You Mummy, Papa You Are The Best”; Mother Finds Body Han

Gold Silver Price:सोना स्थिर, चांदी फिसली; स्थानीय मांग की सुस्ती से सर्राफा बाजार पर बढ़ा दबाव – Gold Silver Price Gold Price Today Silver Price Today Aaj Ke Sone Chandi Ka Bhav

2027 Odi विश्वकप का प्रारूप बदला:2023 से कितना अलग, इससे किसे होगा फायदा-नुकसान? सुपर सीरीज और सुपर-7 क्या है – Explainer: How The New ‘super Series’ And ‘super Seven’ Will Change The 2027 Odi World Cup

Leave a Comment