लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आठ वर्षीय वान्या का जलवा:एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई – 8-year-old Vanya Sharma Wins Two Gold Medals At Uysf Asia Pacific Yogasana Championship

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 में रहने वालीं वान्या शर्मा ने महज आठ साल की उम्र में योग में विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। वान्या ने बैंकॉक में आयोजित हुए चौथे यूवाईएसएफ एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।  

इसके साथ ही उन्होंने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया। वान्या ने इसी साल दिसंबर में होने वाले यूवाईएसएफ वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वान्या ने ‘आईएएनएस’ से बात करते हुए बताया कि वह सिर्फ दो साल की उम्र से ही योग कर रही हैं और वह 20 विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। वान्या के अनुसार, वह प्रतिदिन दो घंटे योग की प्रैक्टिस करती हैं।

वान्या ने बताया कि इस टूर्नामेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश, मलयेशिया समेत कई देशों ने हिस्सा लिया। वान्या के मुताबिक, उन्होंने छह से आठ साल वर्ग की कैटेगरी में शिरकत की। वान्या के पिता और कोच हेमंत शर्मा ने बताया कि वह अपनी बेटी को योग की कोचिंग देते हैं। हेमंत ने बताया कि अपने वर्ग में तो वान्या का प्रदर्शन शानदार रहा ही, इसके साथ ही उन्होंने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ में अपने से बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को मात देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में कुल सात देशों ने हिस्सा लिया और करीब 200 खिलाड़ी चैंपियनशिप में शामिल थे।

पिता हेमंत ने बताया कि वान्या हर रोज शाम चार से छह बजे योग की प्रैक्टिस करती हैं। इस दौरान वह कई आसन करती हैं। उन्होंने कहा कि योग में आसान की तरह ही वॉर्मअप भी काफी महत्व रखता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब भी ओलंपिक खेलों में योग को शामिल किया जाएगा, तो उनकी बेटी वान्या भी उस भारतीय टीम का भी हिस्सा होंगी। वान्या इससे पहले भी कई टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर:सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला – Slw Vs Pakw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka Vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

‘ईरान घुटने नहीं टेकता’:मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा? – Iran President Masoud Pezeshkian Addresses Indian Religious Leaders Scholars Business Leaders

ब्रिक्स समिट Live:आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान – Brics Summit Delhi Live Updates China Jinping Pm Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam Meet Glimpse

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य? – Gujarat, Up, Mp, Mizoram Achieve 100-pc Coverage As India Crosses 80l Hpv Vaccinations

केंद्र-लद्दाख वार्ता:बेनतीजा रहा संवाद, 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा; आंदोलन की चेतावनी – Centre-ladakh Talks: Dialogue Remains Inconclusive

आज का राशिफल 12 सितंबर:कुछ राशियों को प्रमोशन तो कुछ को धन लाभ के संकेत, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 12 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment