लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

1,630 करोड़ से सीधे 4,000 करोड़ पहुंची अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो चुकी है जिसके मुताबिक अमिताभ बच्चन देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं. पहले नंबर पर शाहरुख खान हैं. जानते हैं कि बिग बी की नेटवर्थ कितनी है और उसमें कितना इजाफा हुआ है. साथ ही ये भी जानेंगे कि अमिताभ बच्चन कहां- कहां से कमाई करते हैं. 

अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन नंबर पर हैं. अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ में पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ोतरी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी की नेटवर्थ पिछले साल 1 हजार 630 करोड़ थी जो  बढ़कर इस साल 4,000 करोड़ हो गई है. यानी सदी के महानायक की नेटवर्थ में एक साल के भीतर 145 फीसदी का उछाल आया है. 

इस जबरदस्त बढ़ोतरी ने उन्हें भारत का दूसरा सबसे अमीर एक्टर बना दिया है. उनसे आगे सिर्फ शाहरुख खान हैं.

कहां से कमाई करते हैं अमिताभ बच्चन? 
हुरुन के अनुसार, अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ उनके फैमिली ऑफिस के जरिए किए गए निवेश और उनकी रियल एस्टेट होल्डिंग्स और फिल्मों और केबीसी की फीस से कमाई बढ़ी है. 

फिल्मों-केबीसी से कितनी फीस वसूलते हैं अमिताभ बच्चन? 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी हर फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन करीब 10 से12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. बिग बी कई ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए  करीब 5 से 8 करोड़ फीस चार्ज करते हैं. वहीं अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर गेम क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति भी होस्ट करते हैं शो के एक सीजन से सुपरस्टार करीब 40-50 करोड़ रुपये कमाते हैं. फिलहाल बिग बी केबीसी का 17वां सीजन होस्ट कर रहे हैं. 

 

इनवेस्टमेंट से बढ़ी कमाई? 
अपने खास फैमिली ऑफिस के जरिए, 83 साल के इस एक्टर ने बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों और तेजी से बढ़ने वाले टेक स्टार्टअप्स के अलग-अलग तरह के पोर्टफोलियो में भारी इनवेस्टमेंट किया है. पिछले साल इन प्राइवेट और इक्विटी मार्केट में वैल्यूएशन में हुई भारी बढ़ोतरी ने उनकी होल्डिंग्स को कई गुना बढ़ा दिया है.

रियल एस्टेट से बढ़ोतरी
अमिताभ बच्चन प्रीमियम भारतीय रियल एस्टेट में एक बड़े इन्वेस्टर बने हुए हैं. उन्होंने रेजिडेंशियल और कमर्शियल सेक्टर में प्रॉपर्टी खरीदी हैं जिससे उनकी कुल नेटवर्थ काफी बढ़ी है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment