Homemade Hair Pack: आजकल बाल झड़ना, डैंड्रफ, बेजान बाल और दोमुंहे बाल जैसी समस्याएं काफी आम हो गई हैं. ऐसे में कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं. इन्हीं में से एक है दही और मेथी का पेस्ट. ये दोनों चीजें बालों को नेचुरल तरीकें से पोषण देने में मदद कर सकती हैं. अगर सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाए, तो बाल पहले से ज्यादा मुलायम और हेल्दी (Homemade Hair Pack) महसूस हो जाएंगे.
दही और मेथी क्यों हैं फायदेमंद?
दही में प्रोटीन, कैल्शियम और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्कैल्प को साफ रखने और बालों को नमी देने में मदद करता है. वहीं मेथी के दानों में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड जैसे मौजूद होते हैं, जो बालों की देखभाल में उपयोगी माने जाते हैं.

बालों का झड़ना कम करने में मिल सकती है मदद
अगर बाल लगातार टूट रहे हैं, तो दही और मेथी का पेस्ट (Homemade Hair Pack) फायदेमंद हो सकता है. मेथी बालों की जड़ों को मजबूती देने में मदद करती है, जबकि दही स्कैल्प को पोषण देता है. नियमित इस्तेमाल से बालों का टूटना कुछ हद तक कम हो सकता है.
डैंड्रफ से राहत
स्कैल्प पर डैंड्रफ और खुजली की समस्या होने पर यह घरेलू पेस्ट मददगार साबित होता है. दही स्कैल्प को ठंडक देता है और मेथी में मौजूद गुण स्कैल्प को साफ रखने (Homemade Hair Pack) में मदद करता है. इससे सिर में ताजगी महसूस होती है.

बालों को बनाए मुलायम और चमकदार
अगर आपके बाल रूखे और बेजान दिखते हैं, तो यह हेयर पैक उन्हें बेहतर लुक देने में मदद कर सकता है. दही बालों को मॉइस्चर देता है, जबकि मेथी बालों को स्मूद बनाने में सहायक होती है. इसके बाद बालों में नेचुरल शाइन भी नजर आती है.

दोमुंहे बालों की समस्या में सहायक
बार-बार हीट स्टाइलिंग या केमिकल ट्रीटमेंट की वजह से बाल दोमुंहे हो जाते हैं. ऐसे में दही और मेथी का पेस्ट बालों को पोषण देकर उन्हें कम रूखा महसूस कराता है.
Homemade Hair Pack: कैसे बनाएं दही और मेथी का पेस्ट?
- 2 चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगो दें.
- सुबह भीगी हुई मेथी को पीसकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें.
- इसमें 3-4 चम्मच ताजा दही मिलाएं.
- दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें.
- चाहें तो इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल या कुछ बूंदें नारियल तेल की भी मिला सकते हैं.
- तैयार पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 30-40 मिनट तक लगाएं.
- इसके बाद हल्के शैम्पू से बाल धो लें.
- अच्छे परिणाम के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल सप्ताह में 1-2 बार करें.
यह भी पढ़ें: हेयर फॉल और डैंड्रफ ने कर रखा है परेशान? इन 6 चीजों से घर पर ही मिनटों में बनाएं पावरफुल हर्बल हेयर ऑयल

