लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


ऋषि कपूर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक रहे हैं. उनकी राह पर चलते हुए उनके बेटे रणबीर कपूर ने भी बॉलीवुड में करियर बनाया और खूब नाम कमाया. हालांकि बेटी रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर की तरह एक्टिंग को नहीं चुना था. हालांकि 45 साल की उम्र बीत जाने के बाद रिद्धिमा ने एक्टिंग डेब्यू किया था. आइए आज जानते हैं कि एक्टिंग में आने से पहले रिद्धिमा आखिर क्या करती थीं?

रणबीर से बड़ी हैं रिद्धिमा कपूर

ऋषि कपूर ने मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर से साल 1980 में शादी की थी. इसके बाद कपल ने दो बच्चों का वेलकम किया था. कपल के घर पहले बेटी रिद्धिमा कपूर और फिर बेटे रणबीर कपूर ने दस्तक दी थी. रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था. वहीं रिद्धिमा का जन्म 15 सितंबर 1980 को हुआ था जो आज 46 साल की हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: कभी राजेश खन्ना से काम मांगने जाते थे अक्षय कुमार, फिर कैसे बने उनके दामाद?

एक्टिंग में आने से पहले क्या करती थीं रिद्धिमा?

रणबीर कपूर ने साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से अपना बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था, लेकिन रिद्धिमा ने फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद सिनेमा से दूरी बनाए रखी. उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनर और इंटरप्रेन्योर के रूप में काम किया. रिद्धिमा ने साल 2016 में रिद्धिमा कपूर साहनी नाम के ज्वैलरी ब्रांड की शुरुआत की थी.

पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू

45 साल की उम्र में किया एक्टिंग डेब्यू

जिस उम्र में एक्ट्रेसेस को काम मिलना कम हो जाता है या बतौर लीड कलाकार उनका करियर खत्म हो जाता है उस उम्र में रिद्धिमा ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया. मई 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘दादी की शादी’ में वो एक्टिंग करती हुई नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने सुनैना नाम का किरदार निभाया था. इसमें रिद्धिमा की मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा अहम रोल में नजर आए थे.

20 साल पहले भरत साहनी से की थी शादी

रिद्धिमा कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि रिद्धिमा 20 साल पहले ही शादी कर चुकी हैं. 46 वर्षीय रिद्धिमा की शादी साल 2006 में बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई थी. दोनों ने शादी के बाद एक बेटी समायरा साहनी का वेलकम किया था. रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं.

पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू

ये भी पढ़ें: कभी ट्रेन में गाते थे आयुष्मान खुराना, फिल्म के लिए ऑडिशन देने गए तो डायरेक्टर ने भगाया



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment