लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुपरहीरो बनेंगे आमिर खान? साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की संग ला रहे फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पहली बार साजिद नाडियाडवाला और आर. बाल्की जैसे मशहूर फिल्ममेकर्स के साथ काम कर सकते हैं. दरअसल खबरें आ रही हैं कि तीनों दिग्गज एक साथ एक फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं. ये एक सुपरहीरो फिल्म होगी. इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं आई है. मेकर्स ने इसके लिए आमिर से संपर्क किया है.

मेकर्स ने किया आमिर खान को अप्रोच

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये एक एक बड़ा सुपरहीरो प्रोजेक्ट है. फिलहाल आमिर खान की तरफ से इसे लेकर कोई जवाब नहीं आया है. हालांकि रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इसके लिए आमिर ने दिलचस्पी जरूर दिखाई है. वैसे आपको बता दें कि आमिर किसी भी स्क्रिप्ट के लिए तभी हां करते हैं जब वो पूरी तरह तैयार होते हैं. वो स्क्रिप्ट को अच्छी तरह से समझते हैं. फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम जारी है. 

ये भी पढ़ें: कभी राजेश खन्ना से काम मांगने जाते थे अक्षय कुमार, फिर कैसे बने उनके दामाद?

पहली बार बनेगी साजिद-आमिर और आर. बाल्की की तिकड़ी

आर. बाल्की इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करेंगे. वहीं साजिद नाडियाडवाला इससे बतौर प्रोड्यूसर जुड़े रहेंगे. बताया जा रहा है कि बढ़ते वक्त के साथ मेकर्स स्क्रिप्ट और उसका विज़न तैयार करके बातचीत को और आगे बढ़ाएंगे. अगर ये प्रोजेक्ट फ्लोर पर आता है तो ये पहली बार होगा जब आमिर खान, साजिद नाडियाडवाला और आर. बाल्की एक साथ काम कर रहे होंगे.

आमिर खान का वर्क फ्रंट

इस सुपरहीरो फिल्म से पहले खबरें आई थीं कि आमिर से ‘रेस 4’ कि लिए भी बातचीत की जा रही है, हालांकि दोनों पर ही कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. फिलहाल आमिर खान के पास फिल्म ‘ललकारा’ है, जिसे आशुतोष गोवारिकर बनाएंगे. ये भारत और पाकिस्तान की साल 1952 की टेस्ट सीरीज पर बेस्ड है. इसके अलावा आमिर खान के पास अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म थ्री’ इडियट्स’ का सीक्वल भी है.

सुपरहीरो बनेंगे आमिर खान? साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की संग ला रहे फिल्म

‘बंटवारा 1947’ को किया था प्रोड्यूस

आमिर खान ने हाल ही में आई फिल्म बंटवारा के लिए बतौर प्रोड्यसूर काम किया था. पिछले महीने रिलीज हुई इस मूवी में सनी देओल और प्रीति जिंटा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था.

ये भी पढ़ें: कभी ट्रेन में गाते थे आयुष्मान खुराना, फिल्म के लिए ऑडिशन देने गए तो डायरेक्टर ने भगाया



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment