लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


शनिवार शाम को नई दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया. मलयालम एक्टर ममूटी और बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला. वहीं यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं. जबकि बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने नाम किया. ये अवॉर्ड जीतने के बाद रणदीप इमोशनल हो गए. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के लिए मिला है. वहीं आनंद एल राय को ‘स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी’ के लिए नॉन-फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड मिलने पर अक्षय कुमार ने खुशी जाहिर की.

रणदीप हुड्डा बने ‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर’ 

72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में रणदीप हुड्डा का भी जलवा देखने को मिला है. जजेस के पैनल ने उन्हें ‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर’ चुना है. बता दें कि रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर की बायोपिक ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ बनाई थी. अब इसका इनाम पाकर वो गदगद हो गए. जबकि अभिनेता इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भावुक भी नजर आए. 

ये भी पढ़ें: 3100 करोड़ी ‘धुरंधर’ के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत

रणदीप बोले- मैं अभी भी समझ नहीं पा रहा हूं

नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने के बाद रणदीप हुड्डा ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत की. इस दौरान अभिनेता ने कहा, ‘मैं पूरी तरह से अभी समझ नहीं पा रहा हूं कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर’ का नेशनल अवॉर्ड मिला है.’ उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म के लिए उनका सफर बेहद मुश्किल और चुनौतियों से भरा हुआ था. हालांकि हर मुश्किल को पार करने की उन्हें खुशी है. 

फिल्म के लिए मैंने अपना सब कुछ लगा दिया

रणदीप हुड्डा एक बेहतरीन एक्टर तो हैं ही, वहीं अब उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीतकर दर्शकों का ध्यान फिल्ममेकिंग से भी खींचा है. उन्होंने आगे कहा, ‘इस फिल्म के लिए मैंने एक एक्टर, डायरेक्टर और को-राइटर के रूप में अपना सब कुछ लगा दिया था.’ रणदीप चाहते थे कि वो वीर सावरकर की कहानी पर्दे पर ईमानदारी और सच्चाई के साथ पेश करें. वो आगे कहते हैं, ‘इस फिल्म के बनने एक दौरान जिन भी चीजों का सामना किया और जो कुछ सहा वो वीर सावरकर की ज़िंदगी और उनके त्याग के सामने कुछ भी नहीं है.’

ये भी पढ़ें: इवेंट में ब्लैक गाउन में दिवा लगीं माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे भी लगीं अप्सरा, लेकिन सारी लाइमलाइट लूट ले गईं बॉबी देओल की पत्नी

आनंद एल राय के अवॉर्ड जीतने पर अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट

वहीं आनंद एल. राय ने ‘स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी’ के लिए नॉन-फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी में बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड जीता. इसे लेकर अक्षय कुमार ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि आनंद एल राय को ‘स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी’ के लिए ये अवॉर्ड मिला है. बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को अक्षय कुमार ने प्रस्तुत किया था. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mehdi Hassan Birth Anniversary: शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत

‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये

570 करोड़ कमाने वाली ‘सैयारा’ को एक साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा का रीयूनियन, देखें फोटोज

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

‘मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं…’, ‘OMG 2’ कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

Leave a Comment