
Old Kurti Reuse Ideas: अक्सर ऐसा होता है कि हमारी पसंदीदा कुर्ती पुरानी हो जाती है, उसका रंग हल्का पड़ जाता है या फिर उसका फैशन आउटडेटेड लगने लगता है. ऐसे में ज्यादातर लोग उसे अलमारी के किसी कोने में रख देते हैं या फिर फेंक देते हैं.
लेकिन थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से वही पुरानी कुर्ती घर में रोज इस्तेमाल होने वाली कई काम की चीजों में बदली जा सकती है. इससे न सिर्फ पैसों की बचत होगी, बल्कि पुराने कपड़ों का दोबारा इस्तेमाल करके पर्यावरण की भी मदद होगी. आइए जानते हैं कि पुरानी कुर्ती (Old Kurti Reuse Ideas) से क्या-क्या बनाया जा सकता है.
1. स्टाइलिश कुशन कवर बनाएं
अगर आपकी कुर्ती का फैब्रिक और प्रिंट अभी भी अच्छा दिखता है, तो उससे खूबसूरत कुशन कवर तैयार किए जा सकते हैं. कुर्ती के सामने वाले डिजाइन वाले हिस्से का इस्तेमाल करने से कुशन और भी आकर्षक दिखाई देगा.
2. किचन के लिए बनाएं एप्रन
खाना बनाते समय कपड़े खराब होने का डर रहता है. ऐसे में पुरानी कॉटन कुर्ती से एक आरामदायक किचन एप्रन (Old Kurti Reuse Ideas) बनाया जा सकता है. कुर्ती का ऊपरी हिस्सा एप्रन के लिए बिल्कुल सही रहता है. इसमें जेब भी जोड़ सकते हैं, जिससे चम्मच या छोटा तौलिया रखना आसान हो जाएगा.
3. खरीदारी के लिए फैब्रिक बैग तैयार करें
आजकल प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े के बैग का इस्तेमाल बढ़ रहा है. पुरानी कुर्ती से मजबूत और हल्का शॉपिंग बैग बनाया जा सकता है. यह सब्जियां, किताबें या रोजमर्रा का सामान लाने के लिए काफी उपयोगी रहेगा.
4. डाइनिंग टेबल के लिए प्लेसमैट या टेबल रनर
अगर कुर्ती पर सुंदर प्रिंट या एम्ब्रॉयडरी है, तो उससे प्लेसमैट या छोटा टेबल रनर बनाया जा सकता है. इससे डाइनिंग टेबल को नया और अट्रैक्टिव लुक मिलेगा. यह घर की सजावट में भी चार चांद लगा देगा.
5. छोटे-छोटे स्टोरेज पाउच बनाएं (Old Kurti Reuse Ideas)
पुरानी कुर्ती के कपड़े से छोटे पाउच तैयार किए जा सकते हैं. इनमें मेकअप का सामान, चार्जर, ईयरफोन, दवाइयां या स्टेशनरी आसानी से रखी जा सकती है. अगर चाहें तो चेन या बटन लगाकर इन्हें और भी उपयोगी बनाया जा सकता है.
6. सफाई के लिए मल्टीपर्पज कपड़ा
अगर कुर्ती ज्यादा पुरानी हो गई है और उससे कोई दूसरी चीज नहीं बन सकती, तो उसके कपड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सफाई वाले कपड़े के रूप में इस्तेमाल करें. इससे फर्नीचर, शीशे या किचन की सफाई आसानी से की जा सकती है. यह बाजार से अलग से सफाई का कपड़ा खरीदने की जरूरत भी कम कर देता है.
यह भी पढ़ें: घर की पुरानी चीजों से बनाएं स्टाइलिश मिरर फ्रेम, कम खर्च में मिलेगा डिजाइनर लुक


