Adjustable Silver Bichiya Designs: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए खास त्योहार है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं. साथ ही सोलह श्रृंगार भी करती हैं. अगर आप भी तीज पर सजने वाली हैं, तो इस बार खूबसूरत बिछिया पहनकर अपने लुक को और खास बना सकती हैं. आजकल एडजस्टेबल बिछिया काफी पसंद की जा रही हैं. इन्हें पैरों की उंगली के हिसाब से आसानी से फिट किया जा सकता है.
सिंपल सिंगल स्टोन बिछिया

अगर आपको भारी बिछिया पसंद नहीं है, तो सिंगल स्टोन वाली बिछिया ट्राई कर सकती हैं. इसमें एक छोटा सा स्टोन लगा होता है. यह देखने में सिंपल और क्लासी लगती है. रोजाना पहनने के लिए भी यह अच्छा विकल्प है.
फ्लोरल डिजाइन वाली बिछिया

फूलों के डिजाइन वाली बिछिया देखने में बहुत सुंदर लगती हैं. इसमें कमल, गुलाब, सूरजमुखी और पंखुड़ियों जैसे कई डिजाइन मिलते हैं. तीज के दिन साड़ी या सूट के साथ ऐसी बिछिया बहुत अच्छी लगेगी.
घुंघरू वाली सिल्वर बिछिया

अगर आपको थोड़ी डिजाइन वाली बिछिया पसंद है, तो घुंघरू वाली बिछिया ले सकती हैं. इसमें छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं. ये पैरों को सुंदर लुक देते हैं. आप इन्हें पायल के साथ भी पहन सकती हैं.
मीनाकारी वाली बिछिया

मीनाकारी वाली बिछिया त्योहारों के लिए अच्छी रहती है. इसमें अलग-अलग रंगों का काम होता है, जो पैरों पर बहुत सुंदर लगता है. मेहंदी और आलता लगे पैरों के साथ यह बिछिया और भी अच्छी लगेगी.
यह भी पढ़ें: गोल्ड ईयररिंग में चाहिए कुछ नया? ये 4 डिजाइन देंगे आपको रॉयल लुक
The post तीज के लिए खरीदें ये 4 एडजस्टेबल चांदी की बिछिया, डिजाइन भी सुंदर और पहनने में आसान appeared first on Prabhat Khabar.


