How to Identify Rotten Potatoes: आलू ऐसी सब्जी है, जो लगभग हर घर की रसोई में मिल जाती है. इसकी मदद से सब्जी से लेकर पराठे, पकौड़े और कई तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं. लोग एक साथ काफी मात्रा में आलू खरीदकर रख लेते हैं. लेकिन कई बार आलू काटते ही अंदर से उसका रंग काला, भूरा या अजीब-सा नजर आने लगता है.
ऐसे में समझ नहीं आता कि आलू खराब है या यह सामान्य बात है. दरअसल, आलू के अंदर रंग बदलने के कई कारण हो सकते हैं. इसलिए बाजार से आलू खरीदते समय कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान (How to Identify Rotten Potatoes) देना जरूरी है. इससे खराब या ज्यादा पुराने आलू घर लाने से बच सकते हैं.
आलू का रंग ध्यान से देखें
आलू खरीदते समय सबसे पहले उसके बाहरी रंग को देखें. बहुत ज्यादा हरा पड़ा हुआ आलू खरीदने से बचना चाहिए. हल्के दाग या मिट्टी लगी होना अपने आप में खराब होने का संकेत नहीं है. लेकिन अगर आलू का रंग बहुत ज्यादा बदला हुआ या असामान्य नजर आए, तो उसे खरीदने से बचें.
बहुत नरम आलू न खरीदें (How to Identify Rotten Potatoes)
अच्छा आलू आमतौर पर हाथ में लेने पर काफी सख्त महसूस होता है. अगर आलू दबाने पर बहुत आसानी से दब जाए या उसकी त्वचा सिकुड़ी हुई नजर आए, तो वह पुराना हो सकता है.
अंकुर निकले हों तो ध्यान दें
अगर आलू से छोटे-छोटे अंकुर निकलने लगे हैं, तो यह उसके लंबे समय से रखे होने का संकेत हो सकता है. बहुत ज्यादा अंकुर निकले हुए, सिकुड़े या खराब दिखने वाले आलू खरीदने से बचें. घर में रखे आलू में भी अगर अंकुर निकलने लगें, तो उन्हें लंबे समय तक रखने के बजाय इस्तेमाल कर लेना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: चाय की छन्नी पर जम गई है काली जिद्दी परत? ऐसे करें मिनटों में साफ
काले धब्बों वाले आलू से बचें
आलू के ऊपर अगर गहरे काले धब्बे, सड़न या फफूंदी दिखाई दे रही है, तो ऐसे आलू को खरीदने से बचें. कभी-कभी चोट लगने की वजह से भी आलू पर काले या भूरे निशान (How to Identify Rotten Potatoes) पड़ जाते हैं. अगर आलू का कोई हिस्सा सड़ा हुआ, बहुत नरम या फफूंद लगा हुआ है, तो उसे इस्तेमाल करना सही नहीं है.
आलू काटने पर काला क्यों पड़ता है?
कभी-कभी बाहर से बिल्कुल ठीक दिखने वाला आलू काटने के बाद कुछ समय में भूरा या काला पड़ने लगता है. कटे हुए आलू का हवा के संपर्क में आने पर रंग बदलना एक तरह की ऑक्सीडेशन प्रक्रिया की वजह से हो सकता है. वहीं, अगर आलू काटने पर अंदर बड़े हिस्से में गहरा काला रंग, सड़न, असामान्य बनावट या खराब गंध दिखाई दे, तो उसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: छोटी बालकनी में भी उगेंगे लाल-लाल टमाटर, बस अपनाएं ये आसान तरीका
The post दुकानदार इस तरह छुपाकर रखता है खराब आलू, खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान appeared first on Prabhat Khabar.

