लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केतन हत्याकांड:आरोपी सिया गोयल के परिवार की दुकान पर लगेगा ताला, Fda ने दिया कारोबार बंद करने का नोटिस – Fda Serves Stop Business Notice To Spice Shop Run By Family Of Pune Realtor Ketan Agarwal Murder Accused Siya

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल के परिवार की मसाले और सूखे मेवों की दुकान को कथित नियमों के उल्लंघन के मामले में कारोबार बंद करने का नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसे लेकर जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, पुणे के मार्केट यार्ड स्थित यह दुकान एम/एस बीजी गोयल एंड कंपनी के नाम से संचालित होती है। यह फर्म सिया गोयल (20) के परिवार की है। सिया फिलहाल जेल में है। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया था। इसके बाद अगली सूचना तक दुकान का कारोबार बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

एफडीए ने क्यों जारी किया नोटिस?

एफडीए के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ‘संत’ और ‘साधु’ ब्रांड के हल्दी पाउडर, तिल और सोयाबीन बड़ी समेत खाद्य उत्पादों के चार नमूने जांच के लिए लिए। निरीक्षण के दौरान 4,172 किलोग्राम खाद्य सामग्री भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 8.14 लाख रुपये बताई गई है। एफडीए ने कहा कि उत्पादों की लेबलिंग में कथित अनियमितताओं और मिलावट की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई।

अगले आदेश तक बंद रहेगा गोयल परिवार का कारोबार

नियामक प्राधिकरण के अनुसार, फर्म ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया। इसके अलावा लाइसेंस से जुड़ी जरूरी जानकारी में भी आवश्यक संशोधन नहीं किए गए थे। एक अधिकारी ने कहा, “उल्लंघनों को देखते हुए फर्म को अगले आदेश तक कारोबार बंद रखने का नोटिस जारी किया गया है।”

केतन हत्याकांड की क्या है कहानी?

सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के दौरान सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल की कथित तौर पर चट्टान से धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। दोनों आरोपी इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं और सिया गोयल फिलहाल जेल में है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरपा-गुझंडी घाटी में रेलवे ट्रैक पर गिरा पहाड़ का मलबा:चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; कई ट्रेनें प्रभावित – Gurpa Ghati Landslide Debris On Rail Track Goods Train Driver Averts Major Accident Gaya Today Bihar News

जेलर 2 रिलीज डेट:‘जेलर 2’ की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत की फिल्म – Jailer 2 Release Date Rajnikanth Jailer 2 Will Not Be Postponed And Will Be Released On 15 October

मां की ममता भी नहीं पिघला सकी बेटों का दिल:जमीन के लिए माता-पिता पर बरसाई लाठियां, मारने की धमकी देकर छोड़ा – Sons Angered Over Sale Of Land Held In Mother Name Elderly Parents Beaten In Pune Threatened With Death

पहले किसी और की दुल्हन थीं, फिर बनीं क्रिकेटर्स की हमसफर:तलाकशुदा महिलाओं पर आया इन भारतीय खिलाड़ियों का दिल – Indian Cricketers Who Married Divorced Women: Love Stories That Challenged Social Norms

कातिल मां:चार बच्चों को मार डालने वाली मां को मिली चार बार उम्रकैद, खौफनाक कांड से हर कोई रह गया था सन्न – Mandsaur Suganabai Four Children Murder Case Four Life Imprisonment Court Verdict

साउथ जोन फाइनल में:तिलक वर्मा ने खेली कप्तानी पारी, नॉर्थ जोन को सात विकेट से हराया; खिताब से एक कदम दूर – South Zone Vs North Zone Duleep Trophy 2nd Semi-final Highlights Result Match Scorecard Updates

Leave a Comment